उत्तराखंड: पुलिसिंग को मिलेगी नई धार… कोतवाली बनी बनभूलपुरा, मुखानी समेत ये 58 थाने

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -


पुलिसिंग को मिलेगी नई धार… कोतवाली बनी बनभूलपुरा, मुखानी समेत ये 58 थाने

उत्तराखंड में पुलिसिंग को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर बड़ा कदम उठाया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए कैबिनेट निर्णय के क्रम में गृह विभाग ने आदेश जारी करते हुए राज्य के 58 थानों को उच्चीकृत कर कोतवाली (SHO) में तब्दील कर दिया है। इन थानों के थानाध्यक्ष पदों को भी दरोगा से निरीक्षक (इंस्पेक्टर) स्तर पर उच्चीकृत कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल

फिलहाल नाम परिवर्तन, जल्द तैनात होंगे निरीक्षक

गृह विभाग के आदेश के अनुसार, उच्चीकृत कोतवालियों में तैनाती की जिम्मेदारी संबंधित जनपदों के पुलिस कप्तानों के विवेक पर छोड़ी गई है। वर्तमान में इन थानों में सिर्फ नाम परिवर्तन किया जाएगा। जल्द ही निरीक्षकों की पदोन्नति के आधार पर इन कोतवालियों में उनकी तैनाती की जाएगी।

किन-किन थानों को बनाया गया कोतवाली

जनपद देहरादून: नेहरु कॉलोनी, रायपुर, राजपुर, रायवाला, सहसपुर, कालसी, प्रेमनगर, चकराता

जनपद हरिद्वार: श्यामपुर, कनखल, पथरी, बहादराबाद, भगवानपुर, झबरेड़ा, खानपुर, कलियर, सिडकुल

जनपद उत्तरकाशी: उत्तरकाशी कोतवाली, धरासू, बड़कोट, हर्षिल

जनपद टिहरी: चम्बा, नरेंद्रनगर, देवप्रयाग, घनसाली, कैंपटी

यह भी पढ़ें 👉  विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा

जनपद चमोली: गोपेश्वर, गोविंदघाट, गैरसैंण

जनपद रुद्रप्रयाग: उखीमठ, गुप्तकाशी, अगस्त्यमुनि

जनपद पौड़ी: श्रीनगर (महिला थाना), लक्ष्मणझूला

जनपद नैनीताल: काठगोदाम, कालाढूंगी, तल्लीताल, भीमताल, मुक्तेश्वर, मुखानी, वनभूलपूरा

जनपद उधमसिंहनगर: कुण्डा, गदरपुर, पंतनगर, नानकमत्ता, ट्रांजिट कैंप, आईटीआई

जनपद अल्मोड़ा: द्वाराहाट, सोमेश्वर, चौखुटिया, महिला थाना

जनपद बागेश्वर: बैजनाथ, कौसानी

जनपद पिथौरागढ़: बेरीनाग, झूलाघाट, मुनस्यारी, गंगोलीहाट

जनपद चंपावत: टनकपुर

58 दरोगाओं को मिलेगी पदोन्नति

इन थानों को कोतवाली का दर्जा दिए जाने के साथ ही निरीक्षक स्तर के 58 नए पद स्वीकृत किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय अब वरिष्ठता के आधार पर 58 दरोगाओं को इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत करने जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू

वर्तमान में निरीक्षक स्तर के अतिरिक्त 1-2 पद और रिक्त हैं। अगले चयन वर्ष में कुछ निरीक्षकों के उपाधीक्षक (DSP) पद पर प्रमोशन होने के बाद लगभग 9-10 और पद रिक्त हो जाएंगे। वहीं, ANTF (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स), साइबर थानों व अन्य इकाइयों में नए पदों के सृजन से 5 से 6 अतिरिक्त निरीक्षक पद और बढ़ जाएंगे।

कुल रिक्त पद होंगे लगभग 75

इस तरह अनुमान है कि इस चयन वर्ष और आगामी चयन वर्ष को मिलाकर निरीक्षक स्तर पर कुल रिक्त पदों की संख्या लगभग 75 हो जाएगी, जिसे भरने की प्रक्रिया भी शीघ्र शुरू की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें