उत्तराखंड: यहां गहरी खाई में मिला पुलिसकर्मी का शव, कार भी मिली चकनाचूर

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

गहरी खाई में मिला पुलिसकर्मी का शव, कार भी मिली चकनाचूर

तीन दिनों से लापता चल रहा था पुलिसकर्मी, मछोड़ के पास गहरी खाई में मिला शव और वाहन, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

ADVERTISEMENTSAd

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां बीते तीन दिनों से लापता चल रहे एक पुलिसकर्मी की गाड़ी और उनका शव गहरी खाई से बरामद किया गया है. शव को रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है. माना जा रहा है कि यह हादसा ही है, लेकिन जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी कि असली वजह क्या थी?

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी दिवस पर मंच पर छाए नन्हे कवि, चाइल्ड सैक्रेड स्कूल में बच्चों ने अपनी कविताओं से लूटी महफिल

जानकारी के मुताबिक, बीती 24 अप्रैल को भतरौजखान थाने से रवाना हुए कांस्टेबल संजीव कुमार का लंबे समय तक कोई सुराग नहीं मिल पाया था. उनका मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा था, जिससे परिजनों और पुलिस विभाग की चिंता बढ़ गई थी. बताया जा रहा है कि संजीव कुमार रामनगर से अल्मोड़ा की ओर आ रहे थे. इसी दौरान मछोड़ के पास पाटीगैर क्षेत्र में उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) पुलिस महकमे में 12 PPS अधिकारियों के तबादले

चकनाचूर हालत में कार

घटना का पता तब चला जब 1 मई से पुलिस ने व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान चलाया. काफी खोजबीन के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहन संख्या UK 18 Q 2132 और उसमें सवार कांस्टेबल का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान संजीव कुमार पुत्र इकबाल सिंह (उम्र 45 वर्ष) निवासी साईं कॉलोनी, कुंडेश्वरी, काशीपुर (उधम सिंह नगर) के रूप में हुई है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के नए मीडिया सेंटर को मिलेगा स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी का नाम? पत्रकारों ने रखा प्रस्ताव

इस घटना से पुलिस विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर है. तलाशी अभियान में अपर उप निरीक्षक करतार सिंह समेत पुलिस के अन्य जवान शामिल रहे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. साथ ही आगे की जांच जारी है. प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण वाहन का अनियंत्रित होकर खाई में गिरना माना जा रहा है.

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें