बेरीनाग। विश्व प्रसिद्ध पाताल भुवनेश्वर गुफा में लंबे समय से लंबित सुधार कार्य अब शुरू होने जा रहा है। गुफा के अंदर संकरे रास्तों पर नई सीढ़ियों के निर्माण के चलते 29 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक गुफा को श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह बंद रखा जाएगा। इस दौरान किसी भी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
मंदिर समिति के अनुसार, यह कार्य भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के निर्देश पर किया जा रहा है…ताकि गुफा के भीतर आवागमन को सुरक्षित और सुगम बनाया जा सके। हर साल यहां हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं…लेकिन संकरे और फिसलन भरे रास्तों के कारण जोखिम बना रहता है।
समिति अध्यक्ष नीलम भंडारी और महासचिव जगत रावल ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपनी यात्रा योजना इसी सूचना के अनुसार बनाएं। बताया गया कि 3 अप्रैल 2026 से गुफा के कपाट फिर से खोल दिए जाएंगे।
पौराणिक मान्यता के अनुसार, पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट क्षेत्र में स्थित यह गुफा चारों युगों का प्रतीक मानी जाती है। स्कंद पुराण में भी इसका उल्लेख मिलता है और यहां भगवान गणेश से जुड़ी धार्मिक मान्यताएं भी प्रचलित हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : मां नंदा की भावुक विदाई
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में कही बात, अब घर पहुंचा टैब; लवप्रीत के चेहरे पर छाई खुशी
उत्तराखंड: ज्योलिकोट दूषित पानी मामले में मुख्य सचिव सख्त, 15 दिन में पूरे प्रदेश की वाटर सप्लाई की होगी जांच
देहरादून : राम माधव बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रभारी, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को सह प्रभारी की जिम्मेदारी
सीएम धामी की सख्ती के बाद सड़कों की मरम्मत तेज, 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होगा उत्तराखंड
उत्तराखंड: कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर ठगी, इनाम के लालच में शिक्षक ने गंवाए 1.50 करोड़
उत्तराखंड: बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद बाहर से लगाया ताला, पांच पुलिस टीमें जांच में जुटीं
ऋषिकेश घूमने वालों के लिए खुशखबरी, आज से गंगा में शुरू होगी राफ्टिंग
सांस की बदबू क्यों करती है परेशान? जानिए इसके कारण और आयुर्वेदिक उपायों से राहत पाने के तरीके
उत्तराखंड: यहां 3 किमी जाने के लिए विक्रम चालक ने एआरटीओ से मांग डाले 300 रुपए, हाथों हाथ हो गया बड़ा एक्शन 
