Haldwani News- कुमाऊं मंडल के हल्द्वानी में एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां पर एक शिक्षिका पर बड़ा आरोप लगा है। बताया जाता है कि छात्र-छात्राओं को पीएम पोषण योजना (मिड डे मील) से वंचित करने व भोजनमाता का मानदेय लटकाने पर शिक्षिका को निलंबित कर दिया है। शिक्षिका को उपशिक्षाधिकारी कार्यालय भीमताल से अटैच कर दिया गया है। मामला राजकीय जूनियर हाईस्कूल बद्रीपुरा का है। यह मामला तब सामने आया जब बीते दिनों भोजनमाता संगठन ने एसडीएम हल्द्वानी से शिकायत कर जूनियर हाईस्कूल बद्रीपुरा में एक साल से पीएम पोषण योजना के तहत भोजन नहीं बनने व भोजनामाता को एक साल से मानदेय भुगतान नहीं होने की शिकायत की थी।
मामला सामने आने के बाद उपशिक्षाधिकारी अंशुल बिष्ट ने जांच की। इसकी रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को भेजी। इसके बादप्रभारी प्रधानाध्यापिका कांति बिष्ट को पद से हटाकर डा. डीएन भट्ट को कार्यभार दिया गया। जबकि लापरवाही पर शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 


