पिथौरागढ़ : उत्तराखंड में लंबे इंतजार के बाद वसंत पंचमी के पावन अवसर पर उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई है। पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में पहाड़ों पर बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है। बर्फबारी से जहां एक ओर लोगों और पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिला, वहीं दूसरी ओर जनजीवन पर इसका असर भी पड़ा है।
शुक्रवार रात पिथौरागढ़ के चौकोड़ी और मुनस्यारी क्षेत्र में भारी बर्फबारी हुई। बर्फ गिरने से आसपास की चोटियां पूरी तरह सफेद नजर आने लगीं। इस खूबसूरत नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पर्यटन स्थलों की ओर पहुंचने लगे हैं।
थल–मुनस्यारी मोटर मार्ग पर कालामुनि के पास लगभग एक फीट तक हिमपात हुआ, जिससे कई स्थानीय लोगों और पर्यटकों के वाहन सड़क पर ही फंस गए। बर्फबारी के चलते सड़क पर फिसलन बढ़ गई और शाम छह बजे तक भी वाहनों का संचालन शुरू नहीं हो सका। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सड़क से बर्फ हटाने का कार्य शुरू कराया।
देर शाम तक मार्ग पूरी तरह न खुलने के कारण फंसे हुए पर्यटकों ने मुनस्यारी और नाचनी के स्थानीय होटलों में रात गुजारी, जबकि उनके वाहन बर्फ में ही फंसे रहे। आपदा प्रबंधन विभाग पिथौरागढ़ के अनुसार, सड़क खोलने के लिए शनिवार तड़के जेसीबी मशीन मौके पर भेजी गई और बर्फ हटाने का कार्य जारी है। थल–मुनस्यारी मार्ग बंद होने के कारण शनिवार सुबह से मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहनों को मदकोट–जौलजीबी मार्ग से भेजा गया।
प्रशासन के अनुसार कालामुनि क्षेत्र में फंसे अधिकांश पर्यटक अन्य वाहनों की मदद से आगे रवाना हो चुके हैं, जबकि करीब 20 वाहन अभी भी बर्फ में फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने का प्रयास जारी है।
शनिवार दोपहर के बाद मौसम साफ होने और धूप खिलने से ॐ पर्वत, आदि कैलाश, चौकोड़ी और मुनस्यारी सहित पूरे क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और निखर कर सामने आई। हालांकि बर्फबारी के बाद जिले में शीतलहर का असर बढ़ गया है। हालात को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा शनिवार को जिले में अवकाश भी घोषित किया गया था।
एसडीएम बेरीनाग आशीष जोशी ने बताया कि चौकोड़ी क्षेत्र में पर्याप्त बर्फ जमी हुई है, लेकिन सभी मार्ग खुले हैं। विद्युत व्यवस्था पूरी तरह सुचारू है और वाहनों का आवागमन सामान्य बना हुआ है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : इस जिले में कल भीषण गर्मी के एलर्ट के चलते छुट्टी घोषित
उत्तराखंड: शादी की सालगिरह पर मौत, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: केदारनाथ धाम जा रहे हैं? जेबकतरा गिरोह से रहें सावधान, पुलिस ने दो पकड़े
उत्तराखंड: हेमकुंट साहिब यात्रा को लेकर सीएम धामी से मिले ट्रस्ट अध्यक्ष
उत्तराखंड: यहाँ गुर्जर बस्ती में लगी आग, 6 घर जलकर राख
सीएम धामी ने सुना मन की बात, बोले…देश के लिए प्रेरणादायक कार्यक्रम
उत्तराखंड: सरकार के खिलाफ नाराज़गी, युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन
हल्द्वानी: फायरिंग कांड का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा, हथियार बरामद
उत्तराखंड में जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, घर-घर पहुंचे प्रगणक
उत्तराखंड: बागेश्वर में पलायन पर ब्रेक, गांव लौटकर युवा कमा रहे लाखों 
