देहरादून: प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी को देखते हुए उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने बिजली आपूर्ति को लेकर अलर्ट जारी किया है। यूपीसीएल प्रबंधन ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्थिति में बिजली आपूर्ति बाधित न हो और प्रदेशभर में 24 घंटे विद्युत व्यवस्था सुचारू रखी जाए।
यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। एमडी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने कार्यस्थल पर तैनात रहें और किसी भी परिस्थिति में ड्यूटी न छोड़ें।
उन्होंने कहा कि यदि कहीं बिजली आपूर्ति बाधित होती है तो उसे जल्द से जल्द बहाल किया जाए। रिस्पॉन्स टाइम को न्यूनतम रखने पर विशेष जोर दिया गया है। एमडी अनिल कुमार ने कहा कि लक्ष्य “जीरो रिस्पॉन्स टाइम” होना चाहिए, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए यूपीसीएल ने मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम का हेल्पलाइन नंबर 7579179109 जारी किया है। बिजली से जुड़ी किसी भी समस्या की सूचना इस नंबर पर दी जा सकती है।
यूपीसीएल प्रबंधन ने बताया कि प्रदेशभर में विद्युत वितरण नेटवर्क की लगातार निगरानी की जा रही है। सभी 33/11 केवी उपकेंद्रों, फीडरों और वितरण ट्रांसफार्मरों का विशेष निरीक्षण कराया जा रहा है। साथ ही निवारक रख-रखाव कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा सभी क्षेत्रीय और मंडलीय अधिकारियों को ट्रांसफार्मर, ट्राली, केबल, कंडक्टर, इंसुलेटर और अन्य जरूरी विद्युत सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखने को कहा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी 

