29 अक्टूबर को उत्तराखंड के गढ़वाल परिक्षेत्र में कमर्शियल ट्रांसपोर्ट कारोबारी करेंगे चक्का जाम।
ऋषिकेश- अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 29 अक्टूबर को उत्तराखंड के गढ़वाल परिक्षेत्र में कमर्शियल ट्रांसपोर्ट कारोबारी चक्का जाम रखेंगे। एंबुलेंस और दूध के साथ इमरजेंसी वाहनों को इस चक्का जाम में चलने की छूट होगी। चक्का जाम को सफल बनाने के लिए उत्तराखंड परिवहन महासंघ के बैनर तले बस, ट्रक, डंपर, टैक्सी, ई रिक्शा, ऑटो, टेंपो यूनियनों के पदाधिकारियों ने टीजीएमओ कार्यालय में बैठक की। बैठक में परिवहन महासंघ के अध्यक्ष सुधीर राय ने बताया कि 29 अक्टूबर को होने वाले चक्का जाम में श्रीनगर, जोशीमठ, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, मसूरी, उत्तरकाशी, टिहरी पौड़ी जिले की सभी परिवहन संस्थाएं अपना सहयोग देगी। जरूरत पड़ने पर कुमाऊं क्षेत्र को भी आगामी आंदोलन में शामिल किया जाएगा।
परिवहन कारोबारियों की पहली मांग ऋषिकेश स्थित एआरटीओ कार्यालय में बनाए गए फिटनेस सेंटर को जल्द चालू करने की है। इसके अलावा चार धाम यात्रा नहीं चलने की वजह से कमर्शियल वाहनों पर दो साल के टैक्स की छूट, हर साल 5% टैक्स बढ़ाने के नियम को खत्म करने के साथ उत्तराखंड में रजिस्टर्ड हो रहे वाहनों के लिए जो नीति राज्य में लागू होती है, वही नीति ऑल इंडिया परमिट लेने वाले वाहनों पर भी लागू करने की मांग है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण, शासन प्रशासन के द्वारा कैंप लगाने की तैयारी
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में पहलीबार 99 फीसदी बजट व्यय, DM रयाल बोले मार्च अंत का इंतजार न करे अधिकारी
उत्तराखंड में अंधड़ से किशोर की मौत, फसलों-बागवानी को भारी नुकसान
उत्तराखंड :यहाँ 10 लाख हुई एनसीईआरटी की फर्जी किताबों की संख्या
देहरादून :(बड़ी खबर ) हर रोज 2650 व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर बांटे जाएंगे
देहरादून :(बड़ी खबर) व्यावसायिक एल०पी०जी० सिलेन्डर के वितरण हेतु एसओपी (SOP) जारी
उत्तराखंड : अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई, चौकी प्रभारी सहित 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
देहरादून :(बड़ी खबर) इन जिलों में बारिश और तूफान का अंदेशा
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) DM के निर्देश, बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्यवाही करे अधिकारी
हल्द्वानी : जानलेवा हमले में घायल युवक ने तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम 

