कोरोना काल में शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में अभी तक कई शादियां पीपीई किट पहनकर हुई है। पहाड़ से लेकर शहर तक लोग कोरोना काल मेंं समारोह कर रहे है। अब रामनगर में दूल्हा-दुल्हन कोविंड सेंटर में निकाह किया। जबकि इससे पहले दूल्हा बिना दुल्हन के लौटा तो कही दुल्हन खुद दूल्हे के घर बारात लेकर पहुंची। लेकिन रामनगर में दुल्हन खुद कोविंड सेंटर पहुंची जहां दूल्हा पहले से भर्ती था। इसके बाद मौलवी ने पीपीई किट पहनकर संपन्न करवाया। निकाह कराने में कोविड के नोडल अधिकारी ने भी सहयोग किया।
जानकारी के अनुसार रामनगर के धनुपर के नफीस अहमद की शादी सुल्तानपुर पट्टी निवासी शबनम से 27 मई को तय हुई थी। नई गाइडलाइन के चलते शादी के लिए कोरोना टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है ऐसे गाइडलाइन का पालन करते हुए दोनों पक्षों ने कोरोना टेस्ट कराया तो दूल्हा कोरोना पॉजिटिव निकल गया। शादी के दो दिन पहले उसे कोविंड सेंटर में भर्ती होना पड़ा। लेकिन उन्होंने शादी का इरादा नहीं बदला।
लोगों की राय के बाद दोनों ने कोविड सेंटर में हुए निकाह में परिवार का कोई भी सदस्य नहीं था। नोडल अधिकारी डा. प्रशांत कौशिक ने बताया कि शासन ने विवाह में आरटीपीसी रिपोर्ट अनिवार्य की है। बारात ले जाने से दो दिन पहले दूल्हा आरटीपीसीआर जांच में कोरोना संक्रमित पाया गया। पर युवक ने शादी को नहीं टालना चाहा। ऐसे में मौलाना ने दोनों को पीपीई किट पहनाकर निकाह की रस्म अदा कराई। इसके बाद कोरोना संक्रमित नफीस और शबनम पति-पत्नी बन गए। कोविड सेंटर में हुए निकाह में डॉक्टर और अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज 
