Almora News: खबर उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से है। जहां एक पिता को अपनी बेटी की दूल्हा पसंद नहीं आया। जिसके बाद शादी के खरीददारी के बहाने पिता शादी से पहले लापता हो गये। इधर परिजनों ने उनकी बहुत तलाश की लेकिन वह कही नहीं मिले। थक-हारकर परिजन पुलिस के पास पहुंचे। जहां उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए लापता व्यक्ति को हल्द्वानी बस स्टैंड से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। आइये जानते है पूरा मामला…
पूरी खबर गुरुवार की है। अल्मोड़ा के दन्यां क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने थाने आकर अपने भाई की गुमशुदगी की सूचना दी। इस दौरान उसने बताया कि उसकी भतीजी की शादी तय हो गई है। जल्द विवाह होने वाली है जिसे लेकर तैयारियां भी चल रहीं हैं। उसका भाई अन्य लोगों के साथ अपनी पुत्री की शादी के लिए खरीदारी करने दन्यां बाजार आया था। अचानक खरीदारी के दौरान वह कहीं चला गया।
इसके बाद उन्होंने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कई पता नहीं चल सका। शिकायत के आधार पर थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की। व्यक्ति की लोकेशन हल्द्वानी मिमी। जिसके बाद गुमशुदा को हल्द्वानी बस स्टैंड से बरामद कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह बेटी के विवाह को लेकर परिवार के अन्य लोगों से नाराज चल रहा था। उसे अपना होने वाला जवाई पसंद नहीं था। इसको लेकर वह नाराज होकर चला गया था। जिसके बाद पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: धामी सरकार ने दी कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी
हल्द्वानी में नगर निगम की दुकान की छत गिरने से दो मजदूर घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत
नैनीताल : यहां मरीज बनकर अस्पताल पहुंचे अधिकारी, मिले 15 कर्मचारी गायब
उत्तराखंड: रानीखेत की बिटिया चंडीगढ़ जाकर लेखन प्रतियोगिता में जीत लाई राज्य स्तर पर प्रथम पुरूस्कार
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों की मनमानी शुरू, शिक्षा विभाग के आए आदेश
उत्तराखंड: पहाड़ों में फिर हादसा, गहरी खाई में गिरी कार…एक की मौत !
उत्तराखंड: पुल निर्माण में मिट्टी मिलाने पर इंजीनियर सस्पेंड
देहरादून :(बड़ी खबर) मतदाता ध्यान दें! 1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान
उत्तराखंड: पाताल भुवनेश्वर गुफा 5 दिन रहेगी बंद 

