हल्द्वानीः बाहरवाली के प्यार में पागल दो बच्चों के बाप ने दी जान, वीडियो बनाकर लगाये आरोप…

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Haldwani News: प्यार के अलग-अलग किस्से सुनने को मिलते है, कई बार लोग ऐसे में गलत कदम उठा लेते है। अब खबर हल्द्वानी से है। जहां एक युवक ने बाहरवाली के चक्कर में अपनी जान दे दी। युवक दो बच्चों को बाप है। जाने देने से पहले युवक ने खुद को बाथरूम में बंद किया और फिर वीडियो बनाई। वीडियो में उसने एक महिला को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए जान दी। आनन-फानन में परिजन उसे सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली टनल हादसा: CM धामी ने लिया ग्राउंड अपडेट, रेस्क्यू टीमों को दिए सख्त निर्देश

जानकारी के अनुसार जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी युवक अपनी पत्नी व बेटे के साथ रहता था। उसका बड़ा लड़का दूसरे राज्य में नौकरी करता है। जबकि युवक ऑटो चलाता है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले उसकी पत्नी बीमार हुई तो उसने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहंा अन्य मरीज के साथ एक और महिला तीमारदारी में थी। इस दौरान बातचीत शुरू हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में वोटरों के लिए बड़ी खबर! SIR का नोटिस आया तो बिल्कुल न करें नजरअंदाज

जान देने से पहले मृतक द्वारा बनाये वीडियो में आरोप लगाया कि उपचार के दौरान महिला ने उससे नजदीकी बढ़ाई। जबकि वह जानती थी कि वह शादीशुदा है और उसके दो जवान बेटे भी हैं। इसके बाद जब दोनों बातें करने लगे तो थोड़े दोनों में दोनों लापता हो गये। इस बीच महिला युवक को अपने एक रिश्तेदार के यहां लेकर गई। जिसके बाद दोनों के बीच की पोल कुछ दिनों में खुल गई। मौत सेे पहले बनाए वीडियो में युवक ने कहा, उसकी प्रेमिका ने उसे धोखा दिया है। अब वह न अपने परिवार को मुंह दिखाने लायक रहा, न रिश्तेदारों में और न ही ऑटो स्टैंड में। इसीलिए वह जान दे रहा है और इसकी जिम्मेदार सिर्फ उसकी प्रेमिका है। परिजनों का कहना है कि वह आरोपी प्रेमिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल : मंगोली-खुर्पाताल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, बच्चों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें