उत्तराखंड से बने मंत्री अजय टम्टा को मिला यह विभाग

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Ajay Tamta MOS – राजनीती सितारों का ही तो खेल है, सियासत में कौन कब फर्स से अर्श तक पहुंच जाये कहा नहीं जाता, केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बन गई है. लिहाजा अल्मोड़ा संसदीय लोकसभा सीट से हैट्रिक मारने वाले अजय टम्टा एक बार फिर केन्द्र की मोदी सरकार में मंत्री बन गए हैं. उन्हें सड़क और परिवहन राज्य मंत्री (Ajay Tamta was made Minister of State for Roads and Transport) बनाया गया है. अब वह केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गड़करी के साथ काम करेंगे। राज्य मंत्री और अल्मोड़ा से सांसद अजय टम्टा पीएम मोदी की पहली सरकार में भी कपडा राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.

टम्टा 2014 में बीसी खंडूड़ी और भगत सिंह कोश्यारी जैसे दिग्गजो को पछाड़ कर केंद्र में मंत्री बने थे, अब एक बार फिर अजय भट्ट, त्रिवेंद्र सिंह रावत और अनिल बलूनी जैसे दिग्गजों को साइड लाइन कर केंद्र में धाक जमा डाली है. सियासी जानकारों के मुताबिक अजय टम्टा को दलित चेहरा होने का फायदा मिला है, सूत्रों के मुताबिक इस बार देश भर में दलित समाज के लोगों ने बीजेपी से मुँह मोड़ लिया था, इंडिया गठबंधन को भाजपा का यही वोट बैंक शिफ्ट होना भी बीजेपी के कई सीटों में हार का कारण रहा.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें