- भारी बारिश से राहत- मौसम विभाग ने आने वाले एक सप्ताह तक मौसम सामान्य रहने की जताई आशंका।
उत्तराखंड (देहरादून)- पिछले एक सप्ताह से उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। सात और आठ जुलाई को हुई भारी बारिश के कारण राज्य के कई जनपदों में जनजीवन अस्त ब्यस्त हो गया है। झमाझम बारिश के कारण मैदानी इलाकों में मौसम सुहावना हो गया है,लेकिन दुश्वारियां भी बढ़ी हैं। लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। रास्तों में भूस्खलन से चारधाम यात्रा बार-बार बंद हो रही है तो वहीं उत्तरकाशी और नैनीताल जिले में पुल भी बह गए। मौसम निदेशक विक्रम सिह का कहना है कि अगर आप भी मानसून में उत्तराखंड आने की सोच रहे हैं तो पहले मौसम की जानकारी ले लें। उसके बाद ही अपनी यात्रा प्लान करें। साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में मौसम सामान्य रहेगा। मानसूनी बारिश हो सकती है लेकिन ज्यादा भारी बारिश नहीं होगी।
बताते चलें कि मानसून की दस्तक के बाद प्रदेश में लगातार भारी बारिश का दौर जारी है. जहां प्रदेश में भूस्खलन के साथ ही नदी नाले उफान पर है, हालांकि राहत भरी खबर ये है की मौसम विभाग ने आने वाले एक सप्ताह तक मौसम सामान्य रहने की आशंका जताई है हालांकि इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है वहीं 11 और 12 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अंदेशा मौसम विभाग जता रहा है, मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि एक सप्ताह तक पूरे प्रदेशभर में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है हालांकि 11 और 12 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश के आसार नजर आ रहे है,साथ ही मौसम विभाग ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि जितना हो सके इन दिनों नालों की आसपास जाने से बचें, साथ ही मौसम का अपडेट लेकर ही अपनी यात्रा शुरू करें ताकि जानमाल का नुकसान न हो।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) लोनिवि के ईई समेत तीन इंजीनियर सस्पेंड
अल्मोड़ा के रवि ने बनाई उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार
उत्तराखंड रोडवेज की पुरानी बसें बनेंगी इलेक्ट्रिक, सरकार ने शुरू की नई योजना पर तैयारी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को सीएम धामी ने किया सम्मानित
सीएम धामी का ‘वोकल फॉर लोकल’ संदेश! स्थानीय उत्पाद खरीदने की प्रदेशवासियों से की अपील
उत्तराखंड में CSC सेंटरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! अचानक हुई छापेमारी से मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इस अधिकारी को किया गया सस्पेंड
हल्द्वानी: गाड़ियों से भोकाल मचाने वाले की निकली हेकड़ी 967 वाहनों के चालान, 113 वाहन सीज
हल्द्वानी: काठगोदाम में कलसिया नाले पर नए वैली ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ, अगस्त के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण करने के निर्देश 

