उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए उत्तराखंड आए हैं। दौरे के पहले दिन सीएम योगी अपने पैतृक क्षेत्र में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान योगी आदित्यनाथ की एक छोटे बच्चे के साथ फोटो वायरल हो रही है। योगी भगवा वस्त्र पहने एक नन्हें बालक को अपनी गोद में उठाकर खिला रहे हैं, प्यार से निहार रहे हैं।
बता दें कि गुरुवार को सुबह योगी आदित्यनाथ सबसे पहले तल्ला बणास गांव पहुंचे जहां उन्होंने मानगढ़ वासनी देवी की प्राण प्रतिष्ठा में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री योगी ने इसके बाद दो दिवसीय किसान मेले का उद्घाटन किया और श्री आनंद सिंह बिष्ट स्मृति पार्क में 100 फिट ऊँचा तिरंगा फहराया। सीएम योगी ने देश के पहले सीडीएस स्व. जनरल बिपिन रावत की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। सीएम योगी इसके बाद यमकेश्वर के विथ्याणी पहुंचे, ब्रम्हलीन हुए राष्ट्रसंत महंत अवैद्यनाथ महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
मुख्यमंत्री योगी अपने गांव जब पहुंचे तो एक छोटे बच्चों ने उनका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। बच्चा नन्हे योगी के रूप में दिख रहा था। योगी आदित्यनाथ ने इसके बाद बच्चे को अपनी गोद में उठाया और काफी देर वह नन्हे योगी के साथ प्यार से खेलते हुए नजर आए। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा काफी पसंद की जा रही हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां आंगनबाड़ी राशन सेंट्रल गोदाम पर छापा, बाल श्रमिक मिलने से हड़कंप
उत्तराखंड: इंसानियत शर्मसार: सड़क हादसे के मृतक के शव से मोबाइल और अंगूठी उड़ाने वाले दो ‘गिद्ध’ गिरफ्तार
उत्तराखंड पुलिस में पदोन्नति की लहर: 10 निरीक्षकों को मिला सीओ पद का तोहफा
उत्तराखंड : (दुखद) सड़क हादसे में लोक गायिका रिंकू राणा का निधन
उत्तराखंड- यहां पति ही निकला पत्नी का कातिल, सोती हुई पत्नी का मुँह कम्बल से दबाया और ले ली जान
हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना 

