- शादी से लौट रहे दंपति की स्कूटी जंगली जानवर को बचाने के चक्कर में गिरी, महिला की मौत
हल्द्वानी। रिश्तेदार की शादी से लौट रहे एक दंपति को सड़क हादसे में गंभीर चोटें आई जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना मंगलवार देर शाम टांडा जंगल के पास हुई, जब एक जंगली जानवर स्कूटी के सामने आ गया, जिससे स्कूटी गिर गई।
जानकारी के अनुसार ग्रीन वैली कॉलोनी वार्ड-37 निवासी रमेश चंद्र पंत अपनी 52 वर्षीय पत्नी प्रेमा पंत के साथ रहते थे। दोनों दिनेशपुर में अपने एक रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने गए थे और लौटते समय यह हादसा हुआ। रमेश चंद्र पंत ने बताया कि करीब शाम 7 बजे जब वह टांडा जंगल में पहुंचे, तो अचानक एक जानवर उनकी स्कूटी के सामने आ गया।
उन्होंने ब्रेक मारे, लेकिन अचानक ब्रेक लगते ही स्कूटी फिसल गई और प्रेमा पंत गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रेमा के सिर पर गंभीर चोटें आईं। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में रमेश को मामूली चोटें आई हैं। इधर कोतवाल राजेश कुमार यादव ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
