- श्रीनगर में फरासू के समीप हुआ हादसा,मैक्स और स्कूटी की हुई आमने सामने की टक्कर, एक की मौत 6 लोग हुए घायल।
श्रीनगर (पौड़ी)- श्रीनगर में शनिवार 22 जून को बड़ा हादसा हो गया। यहां फरासू के पास मैक्स वाहन की सामने से आ रही स्कूटी से टक्कर हो गई। इस हादसे में मैक्स सवार 6 लोग घायल हो गए।वहीं स्कूटी सवार दो व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें हॉस्पिटल लेकर जाया गया जहां डॉक्टरों ने स्कूटी सवार एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार को नेशनल हाईवे-58 पर फारासू में राकेश ढाबे के पास हुई. बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार दो व्यक्ति श्रीनगर की तरफ से आ रहा थे, तभी धारी देवी की तरफ से आ रहे मैक्स वाहन की टक्कर स्कूटी से हो गई. दोनों वाहनों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हुई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही श्रीनगर कोतवाली समेत श्रीकोट और धारी देवी पुलिस चौकी से भी फोर्स मौके पर पहुंची. पुलिस ने सबसे पहले घायलों को बेस हॉस्पिटल भिजवाया. हालांकि डॉक्टरों ने स्कूटी सवार व्यक्ति की मृत घोषित कर दिया. मृतक की शिनाख्त पवन चौहान पुत्र विनोद चौहान निवासी घोलतीर रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है। श्रीनगर कोतवाल होशियार सिंह पंखोली ने बताया गया कि दुर्घटना में 7 लोग घायल हुए है, जबकि एक व्यक्ति की मौत हुई है. सभी घायलों को बेस अस्पताल भर्ती किया गया है, जबकि मृतक के पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जा रही है. दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी के बाद रामनगर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले ही छात्र संगठन ABVP में बगावत
नई टीम के साथ आगे बढ़ेगा पंजाबी वूमेंस क्लब, 2026-28 की कार्यकारिणी का विस्तार
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप के ऑडिशन में 100 से ज्यादा कलाकार, अब 27 सितंबर को होगा ग्रैंड फिनाले
उत्तराखंड: पहाड़ों में सफर होगा आसान, उत्तराखंड में 160 किमी लंबे रोपवे नेटवर्क की तैयारी
स्ट्रीट लाइट खराब मिली तो तुरंत होगी कार्रवाई, नैनीताल में दो कर्मचारियों को मिली जिम्मेदारी
उत्तराखण्ड: यहां दिन में बनते थे पेंटर, रात में करते थे चोरी!…बंद मकान कांड का ऐसे खुला राज
उत्तराखंड: सीएम धामी का दिखा लोक अंदाज, बदरीनाथ में चांचणी पर थिरके
हल्द्वानी : ABVP के अध्यक्ष प्रत्याशी धीरज ITI गैग के आरोप पर बोले, मेरा किसी गैंग से कोई संबंध नहीं
अल्मोड़ा में मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या, बचाने आई 95 साल की मां पर भी हमला 
