इंजीनियर समेत 129 पदों पर मौके
टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन इंडिया लिमिटेड (टीएचडीसीएल) ने इंजीनियर और एग्जिक्यूटिव के 129 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। ये नियुक्तियां सिविल, इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल, जियोलॉजी एंड जियो-टेक, इनवॉयरमेंट, माइनिंग, विंड पॉवर, ह्यूमन रिसोर्स और फाइनेंस पदों पर की जाएंगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियां और अन्य विवरण इस प्रकार है…
इंजीनियर, कुल पदः 99 (अना.- 48)
(ब्रांच के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)
सिविल, पद : 30 (अनारक्षित-13)
योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से सिविल ब्रांच में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ बीई/बीटेक या बीएससी (इंजीनियरिंग) की डिग्री हो।
■ संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम एक वर्ष का कार्यानुभव होना चाहिए।
इलेक्ट्रिकल, पद : 25 (अना.-13)
योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से इलेक्ट्रिकल ब्रांच में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ बीई/बीटेक या बीएससी (इंजीनियरिंग) की डिग्री हो।
- संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम एक वर्ष का कार्यानुभव हो।
मेकेनिकल, पदः 20 (अनारक्षित-09)
योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से मेकेनिकल ब्रांच में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ
बीई/बीटेक या बीएससी (इंजीनियरिंग) की डिग्री हो। ■ संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम एक वर्ष का कार्यानुभव होना अनिवार्य है।
जियोलॉजी एंड जियो-टेक, पद 07:
(अनारक्षित-04)
योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ जियोलॉजी अप्लाइड जियोलॉजी में एमएससी की डिग्री हो। या
- न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ अप्लाइड जियोलॉजी में एमटेक की डिग्री हो। संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम एक वर्ष का कार्यानुभव हो।
इनवॉयरमेंट, पद: 08 : (अना. 03)
योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ इनवॉयरमेंट
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 14 मार्च 2025
इंजीनियरिंग में एमटेक की डिग्री हो।
■ संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम एक वर्ष का कार्यानुभव हो।
माइनिंग, पद: 07: (अनारक्षितः 04)
योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ माइनिंग इंजीनियरिंग में एमटेक की डिग्री हो।
■ संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम एक वर्ष का कार्यानुभव हो।
विंड पॉवर, पद: 02 (अनारक्षित : 02)
योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से संबंधित ब्रांच में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ बीई/बीटेक या बीएससी (इंजीनियरिंग) की डिग्री हो।
■ संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम एक वर्ष का कार्यानुभव हो।
एग्जिक्यूटिव, कुल पदः 30
(अनारक्षित : 14)
- संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम एक वर्ष का कार्यानुभव हो। वेतनमान: 50,000 से 1,60,000 रुपये।
परीक्षा का प्रारूप
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा 150 अंक की होगी, जिसमें 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
- प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे।
- प्रश्न पत्र में सामान्य जागरुकता और तार्किक तर्क से 15-15 प्रश्न होंगे, इसके अलावा संबंधित विषय से 120 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- परीक्षा की अवधि 150 मिनट होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक की कटौती की जाएगी।
- परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
परीक्षा केंद्र
- दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, देहरादून और चंडीगढ़ में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
(कार्य क्षेत्र के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)
ह्यूमन रिसोर्स, पद : 15 (अना. 07) योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से
आवेदन प्रक्रिया
न्यूनतम 60% अंकों के साथ पर्सनल मैनेजमेंट/एचआरडी या एमआरएम में एमबीए की डिग्री हो।
संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम एक वर्ष का कार्यानुभव हो।
फाइनेंस, पद : 15 (अनारक्षित : 07)
योग्यता: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया/इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से सीए/सीएमए किया हो।
- सबसे पहले टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट (https://thdc.co.in) पर जाएं। होमपेज पर बाएं ओर ‘करियर’ के न्यू जॉब ओपेनिंग विकल्प पर क्लिक करें।
- खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से Advt No-02/2025-Recruitment of experienced Engineers/
आवेदन शुल्क
- सामान्य/ओबीसी वर्ग और ईडब्ल्यूएस के लिए 600 रुपये। एससी/एसटी वर्ग और दिव्यागों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
- शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/मोबाइल वॉलेट / इंटरनेट बैंकिग या यूपीआई के जरिए ऑनलाइन करना होगा।
चयन प्रक्रिया
- शॉर्टलिस्टिंग, कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) और साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आयु सीमा
- उम्मीदवारों की अधिकतम 30 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 12 फरवरी 2025 को आधार मानकर की जाएगी।
- अधिकतम आयु में एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष और दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी।
Executives in different disciplines in E-2 Grade on Regular Basis on All India Basis के आगे डाउनलोड विकल्प पर क्लिक करें।
- पिछले पेज पर वापस आएं और Apply Online Link for the ADVT NO-02/2025, ADVT NO-03/2025 & ADVT NO-04/2025 के आगे डाउनलोड विकल्प पर क्लिक करें।
- खुलने वाले पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें। अब न्यू रजिस्ट्रेशन विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद नीचे टिक लगाकर स्टार्ट एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करें।
- नये पेज पर रजिस्ट्रेशन फार्म खुल जाएगा। यहां सबसे पहले मोबाइल नंबर दर्जकर सेंड ओटीपी पर क्लिक करें। अब ओटीपी दर्ज कर मोबाइल नंबर को वेरीफाई कर लें।
- अब मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी, जैसे- नाम, पिता का नाम, माता का नाम, ई-मेल आईडी, पद नाम, पता आदि भरकर सब्मिट बटन पर क्लिक कर दें।
■ अगले चरण में अकादमिक एवं व्यावसायिक योग्यता, अनुभव का विवरण, भाषा का ज्ञान और पता को भरकर ‘सेव’ कर दें।
■ अगले चरण में पासपोर्ट आकार तस्वीर, हस्ताक्षर एवं शैक्षिक प्रमाण पत्र आदि अपलोड कर दें।
- अब डिक्लरेशन के नीचे टिक लगाकर सेव कर दें। इसके बाद शुल्क का भुगतान कर दें। इस तरह आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
- आवेदन पत्र का एक प्रिंट लेकर भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
अधिक जानकारी यहां
■ ईमेल आईडी: ssinghal@thdc.co.in
- हेल्प लाइन नंबर: 0135-2473227
जूनियर एग्जिक्यूटिव के 83 पद भरे जाएंगे
|
एएआई
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई), नई दिल्ली ने जूनियर एग्जिक्यूटिव के 83 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। ये नियुक्तियां फायर सर्विस, ह्यूमन रिसोर्स और ऑफिशियल लैंग्वेज पदों पर की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 मार्च 2025 निर्धारित की गई है।
जूनियर एग्जिक्यूटिव,
कुल पद : 83
(कार्यक्षेत्र के अनुसार रिक्तियां)
फायर सर्विस, पद : 13
योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय /संस्थान से फायर / मेकेनिकल या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक की डिग्री या समकक्ष योग्यता हो।
■ हल्का वाहन चलाने का वैध लाइसेंस हो।
ह्यूमन रिसोर्स, पद : 66
योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय /संस्थान से ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट /ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट / पर्सनल मैनेजमेंट एंड इंडस्ट्रियल रिलेशन या लेबर वेलफेयर में एमबीए की डिग्री या समकक्ष योग्यता हो।
ऑफिशियल लैंग्वेज, पदः 4
योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से हिंदी या अंग्रेजी विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री हो। साथ ही स्नातक स्तर पर हिंदी या अंग्रेजी विषय शामिल रहा हो।
■ संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम दो वर्ष का कार्यानुभव हो।
वेतनमान: 40,000 रुपये से 1,40,000 रुपये।
आयु सीमा
■ न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 18 मार्च 2024 को आधार मानकर होगी।
■ ऊपरी आयु में एससी/ एसटी, ओबीसी एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों
आवेदन शुल्क
■ 1000 रुपये। एएआई में एक वर्ष की अप्रेंटिशिप पूरा करने वाले एससी/एसटी वर्ग, दिव्यांगों और महिलाओं के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
को सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया
आधिकारिक वेबसाइट (aai.aero) पर जाएं। होमपेज पर ‘करियर्स’ पर क्लिक करें।
■ नये पेज पर भर्तियों से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से DIRECT RECR UITMENT OF JUN IOR EXECUTIVES IN VARIOUS DISCIPL INES IN AIRPORTS… के आगे क्लिक करें।
■ भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन के सामने डाउनलोड पर क्लिक करें।
■ पीडीएफ को अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता जांच लें।
■ अब पिछले पेज पर जाकर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
■ अब ‘न्यू यूजर’ पर क्लिक करें और अपना नाम, माता, पिता का नाम, अपना मोबाइल नंबर, जन्म तिथि, ईमेल आईडी आदि दर्ज कर रजिस्ट्रेशन कर लें।
■ फिर पिछले पेज पर जाएं। यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर ‘लॉगइन’ कर लें।
■ नये पेज पर आवेदन पत्र खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारियां बारी-बारी दर्ज कर दें। अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और दस्तावेज आदि को जेपीईजी प्रारूप में अपलोड करें।
■ अब निर्देशानुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अंत में कैप्चा भरकर आवेदन-पत्र को सब्मिट कर दें। इसके साथ ही आपकी आवेदन-प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
■ आवेदन-पत्र को सब्मिट करने से पहले उसका एक प्रिंट निकालकर अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू
हल्द्वानी: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद
उत्तराखंड: दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई 
