सितारगंज न्यूज़ :- सितारगंज से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। सितारगंज में घर के भीतर सो रही एक युवती को सांप ने डंस लिया। जिस कारण युवती की मौत हो गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। सांप के काटने से मौत हुई होगी तो मुआवजे दिया जाएगा।
शुक्रवार रात चंद कॉलोनी सिडकुल बाईपास निवासी हरीश चंद की पुत्री भावना (19) घर में सो रही थी। रात करीब दो बजे बेटी को बेहोश देखकर परिजन उसे अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। भावना के पैर में सांप के काटने का निशान था। जिससे उसकी सांप के डंसने से मौत होना माना जा रहा है।
वन विभाग की टीम को घर में नहीं मिला सांप, इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घर में सांप की खोजबीन की, लेकिन सांप सुराग नहीं लगा। बाराकोली रेंज के डिप्टी रेंजर धीरेन्द्र पंत ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। सांप के काटने से मौत हुई होगी तो मुआवजे दिया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में कनिष्ठ सहायक और सहायक लेखाकार की परीक्षाएं स्थगित
उत्तराखंड: ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में घायल महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
उत्तराखंड की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, चंडीगढ़ को 7 विकेट से हराकर नॉकआउट में बनाई जगह
हल्द्वानी में पहली बार हुआ दुर्गा होम यज्ञ, वैदिक मंत्रों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
ADG की फटकार के बाद जागी नैनीताल पुलिस, एक ही दिन में 43 मुकदमे दर्ज
रुद्रपुर में कार के पहिए के पास मिली नवजात बच्ची
हल्द्वानी: निकोटीन युक्त पान मसाले को लेकर अफवाहों पर खाद्य विभाग ने दी सफाई
उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर 

