देहरादून: जिला प्रशासन ने आईएसबीटी क्रॉसिंग एवं सहारनपुर रोड माजरा क्षेत्र में चल रहे रोड कटिंग कार्य में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने के बाद संबंधित एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर फास्ट-ट्रैक टीम (क्यूआरटी) द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया…जिसमें अनुमति आदेश में उल्लिखित शर्तों का उल्लंघन सामने आया।
पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लिमिटेड (PITCULL) द्वारा 132 के.वी. माजरा-लालतप्पड़ एलआईएलओ लाइन को भूमिगत केबल के माध्यम से बिछाने के लिए रोड कटिंग की अनुमति 16 जनवरी से 15 फरवरी तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक दी गई थी।

उप जिलाधिकारी न्याय कुमकुम जोशी के नेतृत्व में निरीक्षण के दौरान पाया गया कि एजेंसी ने अनुमति की शर्तों का उल्लंघन किया…जिससे आम जनता को यातायात बाधा, असुविधा और सुरक्षा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा।
जिला प्रशासन ने स्थिति को गंभीर मानते हुए सभी रोड कटिंग कार्यों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है और अनुमति को रद्द कर दिया है। अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए गए हैं कि 02.02.2026 शाम तक प्रभावित सड़क को पुनः भराई कर यथास्थिति में बहाल किया जाए। आदेश का पालन न करने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी के बाद रामनगर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले ही छात्र संगठन ABVP में बगावत
नई टीम के साथ आगे बढ़ेगा पंजाबी वूमेंस क्लब, 2026-28 की कार्यकारिणी का विस्तार
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप के ऑडिशन में 100 से ज्यादा कलाकार, अब 27 सितंबर को होगा ग्रैंड फिनाले
उत्तराखंड: पहाड़ों में सफर होगा आसान, उत्तराखंड में 160 किमी लंबे रोपवे नेटवर्क की तैयारी
स्ट्रीट लाइट खराब मिली तो तुरंत होगी कार्रवाई, नैनीताल में दो कर्मचारियों को मिली जिम्मेदारी
उत्तराखण्ड: यहां दिन में बनते थे पेंटर, रात में करते थे चोरी!…बंद मकान कांड का ऐसे खुला राज
उत्तराखंड: सीएम धामी का दिखा लोक अंदाज, बदरीनाथ में चांचणी पर थिरके
हल्द्वानी : ABVP के अध्यक्ष प्रत्याशी धीरज ITI गैग के आरोप पर बोले, मेरा किसी गैंग से कोई संबंध नहीं
अल्मोड़ा में मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या, बचाने आई 95 साल की मां पर भी हमला 
