उत्तराखंड में बजट से आएंगे नए अवसर, महिला और युवा होंगे लाभान्वित: CM धामी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित मीडिया प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय बजट 2026–27 को विकसित भारत @2047 और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में ऐतिहासिक और दूरदर्शी बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट देश की आत्मा, आत्मविश्वास और विकासशील सोच को मजबूत करने वाला है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बजट में पूंजीगत व्यय में वृद्धि से दीर्घकालिक विकास की मजबूत नींव रखी गई है। उन्होंने बताया कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ-साथ देश की रणनीतिक स्वायत्तता और संप्रभुता को भी सशक्त करता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री ने बताया कि बजट के तीन मुख्य स्तंभ….संतुलित एवं समावेशी विकास, वंचित वर्गों का क्षमता निर्माण और सबका साथ-सबका विकास…सभी दूरस्थ क्षेत्रों, गांवों, महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों, बच्चों और वंचित वर्गों के समग्र उत्थान का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उन्होंने कहा कि टियर-2 और टियर-3 शहरों के विकास से देहरादून, हरिद्वार और हल्द्वानी जैसे शहरों को विशेष लाभ मिलेगा। प्रत्येक जनपद में महिला छात्रावास की व्यवस्था से महिला सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण को नई मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री

मुख्यमंत्री ने बजट के माध्यम से पर्यटन, आयुष, फार्मा, हथकरघा, खादी और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन मिलने का उल्लेख किया…जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। ग्रीन एनर्जी पर विशेष ध्यान देने से उत्तराखंड जैसे पर्वतीय और वन संपदा से समृद्ध राज्य में ग्रीन इकोनॉमी को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने बताया कि 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार राज्य के हितों का ध्यान रखा गया है और समय-समय पर राज्य सरकार द्वारा केंद्र को भेजे गए प्रस्तावों को बजट में शामिल किया गया है, जो राज्य-केंद्र सहयोग का सशक्त उदाहरण है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026–27 उत्तराखंड को रोजगार, निवेश, निर्यात, कौशल विकास और शहरी अवसंरचना के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा और राज्य के समावेशी, संतुलित और सतत विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें