इंडियन आईडल 12 के विनर पवनदीप राजन की गाड़ी का हुआ भीषण एक्सीडेंट, गंभीर घायल
उत्तराखंड- इंडियन आइडल सीजन12 के विजेता सिंगर पवनदीप राजन की गाड़ी भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे में सिंगर पवनदीप और उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया।

हादसा अमरोहा जिले के थाना गजरौला क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर हुआ. उत्तराखंड से दिल्ली जाते वक्त सिंगर पवनदीप की गाड़ी हाईवे पर खड़ी केंटर में पीछे से जाकर टकरा गई. इस सड़क हादसे में सिंगर पवन दीप समेत दों अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी को गभीर हालत मे उपचार के लिए दिल्ली के रेफर किया गया है।
इंडियन आइडल सीजन 12 के विनर और सिंगर पवनदीप राजन को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आई है। सिंगर सोमवार को अहमदाबाद के पास 3:40 बजे एक बड़ी कार दुर्घटना का शिकार हो गए। इस हादसे में पवनदीप को कई उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। इस सड़क हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें पवनदीप गंभीर हालत में दिखाई दे रहे हैं वहीं डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।
हालांकि इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के बारे में और अधिक जानकारी अभी सामने आने का इंतजार है, लेकिन सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो से ये जरूर पता चल रहा है कि पवनदीप के पैर और हाथ में चोटें आई हैं। पवनदीप के एक्सीडेंट की खबर सामने आते ही उनके फैंस हैरान हो गए हैं। सिंगर की ये हालत देखकर उनके फैन काफी दुखी हैं और इस युवा प्रतिभाशाली व्यक्ति के लिए जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
इस हादसे में पवनदीप की कार के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह हादसा कितना भयावह रहा होगा। फिलहाल पवनदीप का अस्पताल में इलाज चल रहा है और फैंस लगातार उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं। हादसे की वजह चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। पवनदीप के साथ ही चालक को भी हादसे में गंभीर चोटें आई हैं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पवनदीप और चालक को तत्काल नजदीकि अस्पताल में भर्ती कराया।
कौन हैं पवनदीप राजन?⤵️
पवनदीप राजन, उत्तराखंड के चंपावत जिले के रहने वाले हैं। उनके माता-पिता और बहन कुमाऊंनी लोक कलाकार हैं। पवनदीप तब सुर्खियों में आए, जब उन्होंने 2015 में द वॉयस ऑफ इंडिया में भाग लिया। वह शो के विनर बने और इसके बाद उन्होंने इंडियन आइडल 12 का खिताब अपने नाम किया। पवनदीप ने इंडियन आइडल 12 की ट्रॉफी के साथ कार और 25 लाख की प्राइज मनी भी जीती थी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वो सुप्रसिद्ध गायक,देवभूमि उत्तराखंड के सपूत पवन दीप राजन के सड़क दुर्घटना में घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी 
