हल्द्वानी:सात साल की बच्ची के अपहरण और बलात्कार के प्रयास का आरोपी दरिंदा “गणेश” गिरफ्तार
हल्द्वानी:,कोतवाली क्षेत्र के टीपीनगर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार की रात एक गांव की सात साल की बच्ची का बिस्तर से रात को अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी नशे की हालत में बच्ची से दुष्कर्म की नियत से अपहरण करके लाया था लेकिन बच्ची के चीखने-चिल्लाने के कारण आरोपी रात में उसे खेत में ही छोड़कर भाग निकला. फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई किया है. पकड़ा गया आरोपी 27 साल का गणेश देवलचौड़ का रहने वाला है.
पुलिस के मुताबिक घटना 29 अप्रैल की है टीपीनगर चौकी क्षेत्र में एक गांव में मजदूर परिवार रहता है मजदूर की सात साल की बेटी अपनी मां के साथ सोई थी.रात करीब 2 बजे एक आरोपी झोपड़ी में घुसा और बच्ची को उठा ले गया जहां उसके साथ खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया लेकिन बच्ची के चीखने चिल्लाने पर आरोपी उसकी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया और दुष्कर्म करने में असफल रहा इस दौरान आरोपी बालिका को चोट पहुंचाने की भी कोशिश की थी.जहां बुधवार सुबह को बदहवास हालत में बच्ची को परिवार वालों ने खेत से बरामद किया था.
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह कई दिनों से नाबालिग को बदनियती से देख रहा था.पीड़िता का घर उसके आने जाने के रास्ता में था.पुलिस के मुताबिक कच्ची झोपड़ी होने के कारण आसानी से दरवाजा खोल आरोपी अंदर घुसा और बच्ची को नींद में ही उठा ले गया. पुलिस के अनुसार मेडिकल में दुष्कर्म की बात तो सामने नहीं आई लेकिन उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास हुआ था. पुलिस का कहा कि बच्ची के साथ दुष्कर्म की बात सामने नहीं आई हैं. पूरे मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बीएलओ से अभद्रता पर निर्वाचन विभाग सख्त, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
हल्द्वानी के 1200 दुकानदारों की बढ़ी चिंता! 5 गुना किराया बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर मेयर से लगाई गुहार
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट, सभी बड़े भवनों की होगी जांच
चारधाम यात्रा के बीच सीएम धामी का बड़ा संदेश, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
उत्तराखंड को मिलेगा ज्यादा केंद्रीय पैसा? मुख्य सचिव ने बनाया नया प्लान
उत्तराखंड में सभी भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट अनिवार्य, मुख्य सचिव ने दिए कड़े निर्देश
उत्तराखंड में भूमि प्रबंधन सुधारों की बड़ी तैयारी, मुख्य सचिव ने मांगी व्यापक कार्ययोजना
हल्द्वानी : हल्द्वानी में फुटपाथ अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का ताबड़तोड़ अभियान
हल्द्वानी : कर्तव्य पथ पर दुनिया से रुखसत हुए फायरमैन जगजीत सिंह, राजकीय सम्मान के साथ होगी अंतिम विदाई
ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की खाई में गिरने से मौत 

