झगड़े में युवती ने लिव इन पार्टनर को मारा चाकू, मौत
देहरादून : युवती के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
देहरादून। लिव इन में रह रहे युवक और युवती के झगड़े में युवक की चाकू लगने से मौत हो गई। युवक के परिजनों की शिकायत पर युवती के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों ने लिव इन का पंजीकरण नहीं कराया था।
एसओ रायपुर प्रदीप सिंह नेगी ने बताया कि घटना गत 26 अप्रैल को रायपुर क्षेत्र में घटी। नत्थनपुर, रायपुर के रहने वाले देवेंद्र पाल सिंह रावत ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा अजय रावत और खुड़बुड़ा की राधिका सिंह एक साल से लिव इन में रह रहे थे। 26 अप्रैल को राधिका ने उन्हें फोन कर बताया कि अजय की तबीयत खराब है, वह कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती है। देवेंद्र अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि अजय की मौत हो चुकी है। राधिका ने बताया कि अजय शराब पीकर घर आए
परिजनों ने उठाए कहानी पर सवाल
अजय के परिजन राधिका की कहानी पर कई सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि राधिका को कई चोट क्यों नहीं आई। उन्होंने यह भी शक जताया कि राधिका के साथ कोई और भी इसमें मिला हुआ है, अकेले राधिका ऐसा नहीं कर सकती। एसओ ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
थे। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। अजय ने चाकू उठा लिया। चाकू छीनने के लिए राधिका ने हाथ पकड़ा तो चाकू अजय की सीने में लग गया। इससे काफी खून बहने लगा। इस पर एंबुलेंस से कोरोनेशन अस्तपाल लाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। पुलिस ने बताया कि दोनों की परिवार की रजामंदी से सात जून को सगाईं होने वाली थी। इसके बाद दो अक्तूबर को शादी की तिथि भी तय हो गई थी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : बैंक हड़ताल से पहले कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगा वेतन-पेंशन, सरकार ने जारी किए निर्देश
हल्द्वानी : एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव: आज नामांकन, शाम को रैली निकाली तो होगी कार्रवाई; 287 पर्चे बिके
उत्तराखंड : प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने दलाल को किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश 
