Betalghaat News- पहाड़ों में अपराधों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में हर खबरें आ रही है। अब बेतालघाट में तीन दिन से लापता एक व्यक्ति का शव नदी किनारे मिला है। सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेटे ने अपने पिता की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से जांच की मांग की है।
नदी के पास मिला शव
जानकारी के अनुसार बेतालघाट के कटीमी गजार की प्रधान राधा देवी है। उनसके ससुर हरगिरी गोस्वामी गांव में काश्तकार हैं। विगत 30 अगस्त को हरगिरी घर से दूसरी बिसगुली में गए थे। इसी बीच वह लापता हो गये। देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों को उनकी चिंता हुई तो वह उन्हें खोजने लगे। परिजनों ने कई जगह तलाश की लेकिन हरगिरी का कही पता नहीं चल पाया।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा
ऐसे में कई लोगों ने नदी में बहने की संभावना जताई तो पुत्र प्रेम व ग्रामीणों को लेकर कोसी नदी में भी खोजबीन करने लगा। लेकिन कही भी हरगिरी नहीं मिले। गुरुवार को हरगिरी का शव दूर नदी में मिल गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उनकी शिनाख्त की। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का अपने कब्जे में ले लिया। पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत ले गई।
काला पड़ चुका था शव
पिता की मौत के बाद पुत्र प्रेम ने बताया कि उनके पिता दूसरी ग्राम पंचायत में किसी व्यक्ति के पास गए थे। इसके बाद में पिता के बारे में पूछने पर उसने ठीक से जवाब भी नहीं दिया था। शव काला पड़ा था ऐसे में उनके पुत्र मौत को संदिग्ध मान रहे हैं। आशंका है कि गांव में खेत में लगे करंट से उनकी मौत हुई है। परिजनों ने बुजुर्ग की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा
उत्तराखंड : यहाँ साधु का शव मिला, हत्या की आशंका
उत्तराखंड : रेखा आर्य के पति पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर CM धामी का जवाब, बोले- 22 साल से साथ हैं, तब याद क्यों नहीं आई?
देहरादून : खिलाड़ियों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, सहित कई फैसले
दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार 
