नैनीताल – जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने बताया कि विभिन्न श्रेणी वर्ग-2, वर्ग-4, वर्ग-1ख,वर्ग-7 व अन्य के काश्तकार की भूमि के विनीयमितीकरण हेतु वर्तमान में शासनादेशानुसार कार्यवाही की जा रही है। जनपद के अन्तर्गत स्थित नजूल भूमि के फ्री-होल्ड की कार्यवाही हेतु नजूल नीति-2009 के अन्तर्गत कार्यवाही गतिमान है।
उन्होने नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि पूर्व मे भी सम्बन्धित अधिकारियों को विभिन्न श्रेणियोे की भूमि विनीयमितीकरण एवं नजूल भूमि फ्री-होल्ड के कार्याे मे गति लाने के निर्देश दिये गये थे परन्तु प्रभावी कार्यवाही नही हो पायी है। उन्होने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के विभिन्न श्रेणी वर्ग-2, वर्ग-4, वर्ग-1ख,वर्ग-7 व अन्य के काश्तकार की भूमि के विनीयमितीकरण एवं नजूल भूमि के फ्री-होल्ड समस्त पत्रावलियों को अपने अधीनस्थों के स्तर से कार्यवाही पूर्ण कराते हुये आगामी 6 सितम्बर को जिला कार्यालय नैनीताल मे आहूत बैठक में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे प्राप्त पत्रावलियों में कोई कार्यवाही लम्बित पायी जाने पर सम्बन्धित की जिम्मेदारी तय की जायेगी।
DM गर्ब्याल ने पात्र व्यक्तियो जिनके द्वारा शासनादेश एवं न्यायालयों के आदेशों के अनुपालन में विभिन्न श्रेणियों वर्गाे की भूमि के विनीयमितीकरण हेतु वर्तमान मे विद्यमान प्रावधानो के अन्तर्गत आवेदन कर लिया गया है के निस्तारण हेतु समिति का गठन किया गया। जिसमें अपर जिलाधिकारी, प्रभारी अधिकारी संयुक्त कार्यालय, जिला कार्यालय, जिला शासकीय अधिवक्ता राजस्व, सम्बन्धित उपजिलाधिकारी नामित किये गये हैं। DM गर्ब्याल ने कहा कि समिति 6 सितम्बर को उपजिलाधिकारियो के माध्यम से विभिन्न श्रेणियों,वर्गाे की भूमि के आवेदकों की पत्रावलियां पूर्ण कराते हुये तत्काल सम्बन्धित अधिकारियों से आख्या प्राप्त कर प्रकरणो का निस्तारण करते हुये उसी दिन उनके अनुमोदन हेतु प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान 
