Dehradun News- प्रदेश की धामी सरकार बड़ा फैसला लेने जा रही है प्रदेश के शिक्षा मंत्री के अनुसार उत्तराखंड के निजी स्कूलों में मानकों के अनुपालन और फीस एक्ट लाने के लिए सरकार जल्द ही राज्य विद्यालय मानक प्राधिकरण बनाने जा रही है। इससे निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों को बढ़ती फीस को लेकर परेशान किए जाने के मामलों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।
दूसरी ओर, कक्षा छह से आठवीं तक के बच्चों को राज्य आंदोलनकारियों और शहीद सैनिकों की वीर गाथाएं पढ़ाने के लिए सहायक पुस्तकें तैयार की जाएंगी।उन्होंने आंगनबाड़ी के साथ ही प्री प्राइमरी के संचालन के लिए शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की संयुक्त टास्क फोर्स बनाने के भी बात कही ।
उन्होंने कहा कि माध्यमिक विद्यालयों के अधीन स्कूल कांप्लेक्स के गठन के लिए स्कूलों का चिन्हीकरण किया जाएगा। कक्षा छह से आठवीं तक के बच्चों को नैतिक शिक्षा एवं राज्य के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीद सैनिकों के जीवन वृत्त को कहानी के तौर पर पढ़ाया जाएगा। इसके लिए सहायक पुस्तकें विकसित की जाएंगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा
उत्तराखंड : यहाँ साधु का शव मिला, हत्या की आशंका
उत्तराखंड : रेखा आर्य के पति पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर CM धामी का जवाब, बोले- 22 साल से साथ हैं, तब याद क्यों नहीं आई?
देहरादून : खिलाड़ियों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, सहित कई फैसले
दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार 
