Nainital News: एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट का देहव्यापार के खिलाफ अभियान जारी है इसी क्रम में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने नैनीताल जनपद अंतर्गत रामनगर के एक होटल में छापेमारी की। जिसमें होटल के एक कमरे में एक युवक व युवती आपत्तिजनक हालत में मिले। टीम ने होटल के कमरे से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की जिसके बाद पुलिस टीम ने देह व्यापार मामले में होटल संचालक सहित एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया है।
समाचार के मुताबिक शुक्रवार दोपहर रामनगर कोतवाली पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की संयुक्त टीम ने रामनगर के आसपास के होटल और रिसॉर्ट में चेकिंग अभियान चलाया इसी बीच टीम रामनगर स्थित रानीखेत रोड पर गर्जिया बेस्ट होटल पहुंची जहां छापेमारी की कार्रवाई के दौरान होटल के एक कमरे में एक युवक व युवती आपत्तिजनक अवस्था में मिले टीम में शामिल पुलिस कर्मियों ने कमरे से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया होटल स्वामी से इस मामले में पूछताछ की गई जिसमें वह होटल का कोई रजिस्ट्रेशन और ना ही एंट्री रजिस्टर दिखा सका उन्होंने बताया इस मामले में होटल संचालक शेखर चंद्र निवासी रानीखेत रोड और परविंदर सिंह निवासी ग्राम धर्मपुर औलिया निवासी रामनगर को गिरफ़्तार किया गया है दोनों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की गई वहीं पीड़िता को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक दीपा जोशी, हेड कांस्टेबल आनंदी सती, महिला कांस्टेबल लक्ष्मी वर्मा, महिला कांस्टेबल दीपा सामंत, महिला कांस्टेबल दीपा सिंह, हेड कांस्टेबल हेमंत सिंह, कांस्टेबल गगन भंडारी, कांस्टेबल विपिन शर्मा शामिल रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(दुखद) यहां 4 साल की बच्ची की मौत, आक्रोश
उत्तराखंड:(दुखद) यहां दर्दनाक हादसा, तीन दोस्तों की मौत, घर में कोहराम
हल्द्वानी: 18 करोड़ 22 लाख से बनेगा काठगोदाम से दानीजाला अमृतपुर बाईपास मोटर मार्ग
रामनगर में चलते ट्रैक्टर में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला वाहन
उत्तराखंड: हल्द्वानी-मुक्तेश्वर बस सेवा को सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी
ओडिशा से आ रही थी नशे की खेप, उत्तराखंड पुलिस ने 558 किलो गांजा पकड़ा
सीएम धामी ने कराई पहली पूजा पीएम मोदी के नाम से खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट
उत्तराखंड: GB पंत यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए आया UPDATE
उत्तराखंड: यहां बेवफा सनम! प्रेमी के लिए पत्नी ने बसा-बसाया घर उजाड़ा, अब प्रेमी ने कर ली दूसरी शादी
हल्द्वानी : महिलाओं के हक के लिए आगे आए नीरज तिवारी 
