प्रदेश में नशे का कारोबार तेजी से फलफूल रहा है। युवा लगाताकर नशे की गिरफ्त में आ रहे है। तस्करों ने अपना नेटवर्क मैदान से पहाड़़ तक फैला रखा है। तस्करी में केवल पुरूष ही नहीं महिला भी शामिल है। ऐसे अभी तक उत्तराखंड में कई मामले सामने आ चुके है। इससे पहले भी महिलाएं स्मैक का धंधा करती हुई पकड़ी गई। अब धर्मनगरी हरिद्वार में मां-बेटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो स्कूटी पर घूम-घूमकर स्मैक बेच बेचती थी। पुलिस ने उनके कब्जे से 50 ग्राम स्मैक और 20 हजार की नकदी भी बरामद हुई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। उनकी स्कूटी भी सीज कर दी गई है।
जानकारी देतेे हुए सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि नशीले पदार्थों की तस्करी व बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में पुलिस को जगजीतपुर क्षेत्र एक मां-बेटी के स्मैक बेचने की शिकायत मिल रही थी। सूचना पर एसएसआइ राजेंद्र रावत व जगजीतपुर चौकी प्रभारी सत्येंद्र नेगी उसके बारे में सुराग जुटाने में लगे हुए थे। शुक्रवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक्टिवा पर जा रही मां व बेटी को माया विहार तिराहे पर रोका। पुलिस ने कोरोना कफ्र्यू में घूमने का कारण पूछा तो वह कोर्ई जवाब नहीं दे पाये।

इसके बाद पुलिस ने दोनों से सख्ती पूछताछ की तो पता चला कि दोनों मां-बेटी स्मैक बेचने के लिए घर से निकली थी। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम पूजा व रानी ग्राम बैलई थाना उमरी बेगम जिला गौंडा हाल निवासी विक्रम का मकान बसंत विहार फेस-1 जगजीतपुर बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
