खटीमा। राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिकलपट्टी के परिसर में लाखों रुपये के 11 पेड़ कटवाने के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है। जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर डीईओ बेसिक ने यह कार्रवाई की है। जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक शिक्षा) हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि खटीमा ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिकलपट्टी के परिसर से 11 पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया था। इसकी जांच को लेकर कमेटी गठित की गई थी।
जांच कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार, प्रभारी प्रधानाध्यापिका मनजीत कौर की ओर से विद्यालय परिसर में बगैर अनुमति व अवैध रूप से यूकेलिप्टिस के 11 पेड़ कटवाने का पता चला। डीईओ ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका को अवैध रूप से पेड़ कटवाने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। काटे गए पेड़ों का मूल्य लाखों रुपये होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां 3 किमी जाने के लिए विक्रम चालक ने एआरटीओ से मांग डाले 300 रुपए, हाथों हाथ हो गया बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय बढ़ाने पर जल्द होगा विचार
उत्तराखंड में 243 खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, पांच साल में पूरी करनी होगी शैक्षिक योग्यता
उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत 
