उत्तराखंड – यहां घर में लगी आग में जिंदा जला बुजुर्ग

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • घर में आग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर हुई मौत
  • रुड़की में लाल वाली गली के पास हादसा, बेटे ने भागकर बचाई जान

रुड़की। एक घर में संदिग्ध हालात में आग लग गई। आग की चपेट में आकर घर में मौजूद बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत हो गई। बुजुर्ग के बेटे ने भागकर जान बचाई।

आग से घर की छत भी टूटकर नीचे गिर गई और सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित लाल वाली गली के पास पुरानी तहसील में निसार अहमद का घर है। बृहस्पतिवार दोपहर निसार अहमद और उनका बेटा फरमान घर में ही थे। इस बीच घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तब तक दोनों पिता-पुत्र कुछ समझ पाते आग ने पूरे घर को घेर लिया। इस बीच फरमान किसी तरह घर से बाहर आ गया। उसके पिता घर के अंदर ही फंस गए। इस बीच आग ने उन्हें भी अपनी चपेट में ले लिया और उनकी जिंदा जलकर मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। इस बीच आग से घर की छत भी गिर गई। घर के अंदर रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को घर से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें