उत्तराखंड- यहां एक ही परिवार के 4 लोगों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक ही परिवार के 4 लोगों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है घटना की जानकारी के बाद पुलिस महकमे के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं

बताया जा रहा है कि पुलिस को दो शव उधम सिंह नगर के नानकमत्ता में बाईपास पुल के पास झाड़ियों में मिले हैं जिनकी शिनाख्त करने का प्रयास किया गया तो दोनों की शिनाख्त अजय रस्तोगी और उदित रस्तोगी के नाम से हुई है। और दोनों ज्वेलर्स है। पुलिस को दोनों शव मिलने और उनकी पहचान के बाद जब पुलिस अजय रस्तोगी के घर पहुंची तो वहां का दृश्य देख पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई। घर पर दो महिलाओं के शव पड़े थे। अजय के भाई आदेश रस्तोगी ने बताया कि यह शव उसकी मां और उसकी नानी के हैं इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश

फिलहाल पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहे हैं नानकमत्ता के विधायक और चेयरमैन सहित कई जनप्रतिनिधि भी घटना के बाद मौके पर पहुंचे हैं एक ही परिवार के 4 लोगों के शव मिलने के बाद तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही है फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें