पिथौरागढ़ : सीमांत जिले पिथौरागढ़ से रविवार तड़के एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया और पति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति स्वयं पुलिस के पास पहुंचा और पूरे मामले का खुलासा किया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी राजेश राम मूनाकोट ब्लॉक के कानड़ी गांव के निवासी हैं। वर्तमान में उनका परिवार पिथौरागढ़ के जाखनी क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा है। राजेश राम महाराष्ट्र में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करते हैं और करीब एक हफ्ते पहले घर अवकाश पर लौटे थे।

पुलिस के मुताबिक शनिवार तड़के लगभग साढ़े चार बजे पति-पत्नी के बीच किसी मामूली बात पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में राजेश राम ने अपनी पत्नी नीलम (30 वर्ष) पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में नीलम की मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद राजेश राम खुद ही पुलिस के पास गया और मामले की पूरी जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने बताया कि दंपती के बीच अक्सर विवाद की स्थिति बनी रहती थी।
पिथौरागढ़ कोतवाल ललित मोहन जोशी ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके पर पहुंची। शव का पंचायतनामा भर लिया गया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच तेज कर दी है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) ज्योलिकोट में पूरा तंत्र एक्टिव, पानी की एक-एक बूंद की जांच., जल्द हो सकती है बड़ी कार्रवाई
नैनीताल जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पद पर भाजपा की निर्विरोध जीत
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में 10 बड़े फैसले
हल्द्वानी : (GOOD NEWS) नगला से लालकुआं तक 7 किमी बायपास को केंद्र की स्वीकृति
उत्तराखंड : पुलिस ने नदी नाले छान मारे, युवक का नहीं मिला सुराग
उत्तराखंड: कांग्रेस के इस युवा चेहरे पर फिर बोले हरीश रावत, अब फैसला नेतृत्व के हाथ
उत्तराखंड: बस के ब्रेक फेल, स्टेयरिंग लॉक…फिर हुआ कुछ ऐसा, बच गई 25 यात्रियों की जान
उत्तराखंड में यहाँ युवती की हत्या से हड़कंप, पड़ोस के घर में वारदात के बाद आरोपी परिवार समेत फरार
पिथौरागढ़ से हवाई सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, 7 दिन बंद रहेगी दिल्ली-देहरादून फ्लाइट
उत्तराखंड: पूर्व छात्रा एवं कमिश्नर श्रद्धा जोशी ने छात्राओं को दिखाया सफलता का मार्ग 
