लक्सर : रुड़की के लक्सर-पुरकाजी हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। एक अनियंत्रित डंपर ने मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को कुचल दिया…जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
यह हादसा लक्सर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरी गांव के पास हुआ। जानकारी के अनुसार गोवर्धनपुर निवासी श्रवण अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि श्रवण को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
स्थानीय लोगों ने हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने और सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मंत्री सुबोध बोले- माफी तो दिलेर को मांगनी चाहिए
रामनगर: रिजॉर्ट में युवती से दुष्कर्म का आरोप, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
देहरादून : योग प्रशिक्षकों को नहीं मिला दो माह का मानदेय
गैरसैंण में आज से विधानसभा सत्र, सत्ता पक्ष और विपक्ष में टकराव के आसार
उत्तराखंड में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के 31 पदों पर भर्ती
गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे CM धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण पहुंचे CM धामी, गौचर-कर्णप्रयाग में हुआ भव्य स्वागत
CM धामी ने किया पुल-सुरंग का निरीक्षण, रुद्रप्रयाग में ट्रायल शुरू
सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाएगी धामी सरकार, जल्द होगी बैठक
हल्द्वानी के रोमांच मेहता की बॉलीवुड फिल्म रिलीज, उत्तराखंड में हुई शूटिंग 
