उत्तराखंड : पांच जिलों में एवलांच अलर्ट,इन इलाकों में बर्फीले तूफान का अंदेशा..
उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते हिमस्खलन (एवलांच) का खतरा बढ़ गया है। डिफेंस जियोइन्फॉर्मेटिक्स रिसर्च एस्टैब्लिशमेंट (DGRE), चंडीगढ़ द्वारा 24 जनवरी शाम 5 बजे तक के लिए एवलांच अलर्ट जारी किया गया है।
एवलांच वार्निंग बुलेटिन (AWB) के अनुसार राज्य के पांच जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों को डेंजर लेवल -3 , जबकि बागेश्वर जिले को डेंजर लेवल – 2 श्रेणी में रखा गया है।
अलर्ट के मुताबिक खतरा मुख्य रूप से 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बना हुआ है, जहां भारी बर्फबारी की स्थिति में हिमस्खलन और बर्फीले तूफान की घटनाएं हो सकती हैं।
प्रशासन अलर्ट मोड पर
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से संबंधित जिलों के जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य रेखीय विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं।
प्रशासन ने ऊंचाई वाले इलाकों में रहने वाले लोगों, यात्रियों और पर्यटकों से सावधानी बरतने, अनावश्यक आवाजाही से बचने और मौसम से जुड़ी आधिकारिक चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।
विशेषज्ञों के अनुसार भारी हिमपात के बाद ढलानों पर जमा बर्फ किसी भी समय खिसक सकती है, जिससे जान-माल का नुकसान होने की आशंका रहती है। ऐसे में प्रशासन और आमजन दोनों के लिए सतर्कता बेहद जरूरी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: शिक्षिका की टीईटी मार्कशीट फर्जी, प्रावि गवाड़ी में थी तैनात
उत्तराखंड : पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत
उत्तराखंड: मंत्री सुबोध बोले- माफी तो दिलेर को मांगनी चाहिए
रामनगर: रिजॉर्ट में युवती से दुष्कर्म का आरोप, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
देहरादून : योग प्रशिक्षकों को नहीं मिला दो माह का मानदेय
गैरसैंण में आज से विधानसभा सत्र, सत्ता पक्ष और विपक्ष में टकराव के आसार
उत्तराखंड में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के 31 पदों पर भर्ती
गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे CM धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण पहुंचे CM धामी, गौचर-कर्णप्रयाग में हुआ भव्य स्वागत
CM धामी ने किया पुल-सुरंग का निरीक्षण, रुद्रप्रयाग में ट्रायल शुरू 
