हल्द्वानी : फुटबॉल के कुमाऊं प्रीमियर लीग 2 का होगा आगाज, पिथौरागढ़ जिले की कमान इन दिग्गजों के हाथ
हल्द्वानी : पिछले साल पूरे प्रदेश में फुटबॉल का रोमांच और क्रेज बढ़ाने वाले कुमाऊं प्रीमियर लीग के सीजन वन के बाद इस साल सीजन 2 की भव्य तैयारी शुरू हो गई है। लगभग 350 खिलाड़ियों ने कुमाऊं प्रीमियर लीग सीजन 2 के लिए अपना ट्रायल भी दे दिया है। इस बार पिथौरागढ़ की टीम की अगुवाई हल्द्वानी शहर के वरिष्ठतम समाजसेवी व डॉ जे एस खुराना, (अध्यक्ष और प्रबंधन निदेशक कृष्णा हॉस्पिटल), डॉ. रविंदरजीत कौर खुराना, (निदेशक एवं वरिष्ठ स्त्री-रोग विशेषज्ञ
कृष्णा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर),और डॉ. पवलीन खुराना मोरदानी, कॉस्मेटिक चिकित्सक
कृष्णा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की मुख्य परिचालन अधिकारी, (COO), स्किन्थेटिक्स की निदेशक की है। जिन्होंने पिथौरागढ़ की टीम और युवा एवं प्रतिभावान खिलाड़ियों को के पी एल सीजन 2 में प्रोत्साहित करने का सराहनीय काम किया है। फरवरी महीने के दूसरे सप्ताह में हल्द्वानी, चंपावत, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के स्पोर्ट्स ग्राउंड में फुटबॉल के कुमाऊं प्रीमियर लीग सीजन 2 का धमाल देखने को मिलेगा।
कुमाऊं प्रीमियर लीग सीजन 2 के आयोजक वीरू कालाकोटी ने बताया कि उत्तराखंड में हुए नेशनल गेम्स में राज्य की टीम का फुटबॉल में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद राज्य के युवाओं में फुटबॉल का क्रेज तेजी के साथ बढ़ रहा है ऐसे में उन्हें और प्रतिभावान बनाना और उन्हें तरासना बेहद जरूरी है इसके लिए कुमाऊं प्रीमियर लीग सीजन 2 का भी आयोजन किया गया है। ऐसे में युवाओं का मनोबल बढ़ाने आ रहे समाजसेवी व उद्योगपतियों का वह स्वागत कर रहे हैं क्योंकि बिना सामाजिक सहयोग के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ा पाना बेहद कठिन है ऐसे में कई समाजसेवी हमारे युवाओं के बेहतर भविष्य को नई दिशा देने में आगे आए हैं ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: शिक्षिका की टीईटी मार्कशीट फर्जी, प्रावि गवाड़ी में थी तैनात
उत्तराखंड : पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत
उत्तराखंड: मंत्री सुबोध बोले- माफी तो दिलेर को मांगनी चाहिए
रामनगर: रिजॉर्ट में युवती से दुष्कर्म का आरोप, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
देहरादून : योग प्रशिक्षकों को नहीं मिला दो माह का मानदेय
गैरसैंण में आज से विधानसभा सत्र, सत्ता पक्ष और विपक्ष में टकराव के आसार
उत्तराखंड में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के 31 पदों पर भर्ती
गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे CM धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण पहुंचे CM धामी, गौचर-कर्णप्रयाग में हुआ भव्य स्वागत
CM धामी ने किया पुल-सुरंग का निरीक्षण, रुद्रप्रयाग में ट्रायल शुरू 
