लक्सर (हरिद्वार): हरिद्वार मार्ग पर शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे घने कोहरे के कारण एक सड़क हादसा हो गया। जगजीतपुर से लक्सर की ओर जा रही एक कार श्री सीमेंट फैक्ट्री के पास सड़क किनारे खड़े एक डंपर से जा टकराई। हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल लक्सर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया…जहां उनका इलाज चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर देर रात खराब हो गया था और सड़क किनारे खड़ा था। सुबह के समय घना कोहरा होने के कारण दृश्यता बेहद कम थी, जिससे कार चालक को आगे खड़ा डंपर दिखाई नहीं दिया और वाहन उससे टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया हादसे का कारण घना कोहरा और सड़क किनारे खड़ा खराब डंपर माना जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लक्सर क्षेत्र तराई क्षेत्र में आता है, जहां सर्दियों के मौसम में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहता है। हाल ही में हुई बारिश के बाद कुछ समय के लिए मौसम साफ हुआ था, लेकिन अब फिर से सुबह के समय कोहरा बढ़ गया है, जिससे स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
चौकी इंचार्ज नरेंद्र रावत (सुल्तानपुर) ने बताया कि घने कोहरे के कारण कार खड़े डंपर से टकरा गई। हादसे में कार सवारों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं और उन्हें उपचार के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में पहलीबार 99 फीसदी बजट व्यय, DM रयाल बोले मार्च अंत का इंतजार न करे अधिकारी
उत्तराखंड में अंधड़ से किशोर की मौत, फसलों-बागवानी को भारी नुकसान
उत्तराखंड :यहाँ 10 लाख हुई एनसीईआरटी की फर्जी किताबों की संख्या
देहरादून :(बड़ी खबर ) हर रोज 2650 व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर बांटे जाएंगे
देहरादून :(बड़ी खबर) व्यावसायिक एल०पी०जी० सिलेन्डर के वितरण हेतु एसओपी (SOP) जारी
उत्तराखंड : अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई, चौकी प्रभारी सहित 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
देहरादून :(बड़ी खबर) इन जिलों में बारिश और तूफान का अंदेशा
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) DM के निर्देश, बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्यवाही करे अधिकारी
हल्द्वानी : जानलेवा हमले में घायल युवक ने तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम
देहरादून :(बड़ी खबर) CS के सीधे निर्देश, 15 दिन में इन योजनाओं पर ले निर्णय 
