UKSSSC NEWS: हाल ही में एक के बाद भर्ती घपले सामने आने के बाद यह नई व्यवस्था करने की तैयारी की जा रही है। भर्ती घपले को लेकर विवाद में आए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग नई भर्ती शुरू करने से पहले परीक्षा प्रणाली में व्यापक बदलाव करने जा रहा है। आयोग ज्यादातर परीक्षाओं के लिए अब प्री और मैन्स का मॉडल लागू करने जा रहा है। ऐसा पेपर लीक या नकल गिरोह को सीमित करने के लिए किया जा रहा है। आयोग का मत है कि दो- दो परीक्षाएं आयोजित कराने से नकल के सरगनाओं की सेंधमारी की संभावना कम रहेगी। साथ ही मैन्स तक आधे अभ्यर्थी छंट जाएंगे, इस तरह मुख्य परीक्षा सीमित स्तर पर होने से बेहतर निगरानी के साथ हो सकेगी। अभी समूह ग के लिए एक ही लिखित परीक्षा होती है। इसके साथ ही आयोग परीक्षाओं के लिए एसओपी तैयार कर रहा है
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( UKSSSC ) भविष्य में आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं को प्री और मैन्स के दो चरणों में आयोजित करेगा। आयोग इसके लिए हरियाणा, पंजाब, यूपी के मॉडल का अध्ययन कर रहा है। इसके साथ ही आयोग परीक्षा आयोजित करने के लिए एसओपी भी बना रहा है।
आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया के नेतृत्व में अधिकारियों के दल ने सोमवार को पंचकूला हरियाणा लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का दौरा कर अधिकारियों से सम्पर्क किया। आयोग के चेयरमैन जीएस मर्तोलिया ने बताया कि इसी के साथ हिमाचल, हरियाणा और यूपी में भी भर्ती आयोगों की कार्यप्रणाली का अध्ययन किया जा रहा है। आयोग सभी की बेस्ट प्रैक्टिस के आधार पर व्यवस्थाओं को मजबूत करने जा रहा है। फिलहाल आयोग का ध्यान लंबित परीक्षाओं पर निर्णय लेकर, विवाद को समाप्त करने का है। इसके बाद नई परीक्षाएं भर्ती आयोजित की जाएंगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज 
