हरिद्वार- तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्राप्त समाचार के मुताबिक शनिवार की देर रात यहां ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी हादसे में बाइक सवार एक युवक और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की शिनाख्त गुरु सेवक सिंह (28 ) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है गुरु सेवक सिंह हर की पैड़ी क्षेत्र में दूध की डेरी चलाते थे तथा रोजाना की तरह अपने रिश्तेदार युवराज (13) और मंगत (7) के साथ बाइक पर गांव एथल स्थित अपने घर पर जा रहे थे जूस कंट्री के पास सराय रोड पर यह हादसा घटित हुआ। कार चालक घटना को अंजाम देकर कार समेत मौके से फरार हो गया। इधर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है बताया जा रहा है दूध कारोबारी गुरु सेवक सिंह का 1 माह पूर्व ही विवाह हुआ था।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
देहरादून :(बड़ी खबर ) BJP नें घोषित किए जिलों के प्रभारी और सह प्रभारी
वन अधिकारी प्रकृति के प्रहरी, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण जरूरी: सीएम धामी
उत्तराखंड: नौकरी किसे मिलेगी? सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद दो पत्नियों के दावे से फंसा मामला
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों आरोपियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
उत्तराखंड: पहाड़ से गिरे बोल्डर ने मचाई तबाही, कैलाश यात्रा के अहम रास्ते पर टूटा पुल
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, धूप में भी जारी रही जनजागरण पदयात्रा
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 80 हजार से ज्यादा छात्रों ने भेजे निबंध
नैनीताल की लाइफ लाइन फिर होगी मजबूत, मॉल रोड के पुनर्निर्माण में तेजी; जानिए कितना काम हुआ
उत्तराखंड: भीमताल में 16 होम स्टे की जांच, 3 पर जुर्माना और 7 को नोटिस 
