- रानीखेत के तेजस्व पांडे ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की परीक्षा में देशभर में हासिल किया 39वां स्थान
- बागेश्वर पुलिस अधीक्षक ने दी बधाई, क्षेत्र में खुशी की लहर
रानीखेत: श्रीधरगंज निवासी हेड कांस्टेबल मनीष पांडे के सुपुत्र तेजस्व पांडे ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रवेश परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक में 39वां स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने उत्तराखंड राज्य में पांचवां स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि के आधार पर तेजस्व का चयन सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की नवीं कक्षा में प्रवेश हेतु हुआ है।
तेजस्व की इस सफलता पर बागेश्वर के पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रशेखर घोड़के ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि तेजस्व की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि समूचे उत्तराखंड पुलिस परिवार और समाज के लिए भी प्रेरणास्पद है।

तेजस्व के पिता हेड कांस्टेबल मनीष पांडे, जो वर्तमान में यातायात बागेश्वर में तैनात हैं, मूल रूप से रानीखेत के श्रीधरगंज क्षेत्र के निवासी हैं। बेटे की इस कामयाबी से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड की 149 छात्राओं को सीएम धामी ने दिए स्मार्टफोन, बेटियों के लिए बताईं ये योजनाएं
उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले
नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की
उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप
Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज
जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार 
