कोटद्वार- देवभूमि की बेटियां दिखा रही है कि वह किसी से कम नहीं है। अगर कोई काम पुरुष कर सकते हैं तो हो बेटियां भी कर सकती हैं। यह बात अब धीरे-धीरे पूरी तरह सिद्ध हो गई है। इस बार एक बेटी ने आर्मी में लेफ्टिनेंट बनकर पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। कोटद्वार की श्वेता नैथानी एएमसी में लेफ्टिनेंट बन गई हैं।
बता दें कि मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल जिले के एकेश्वर प्रखंड चैधार गांव निवासी श्वेता नैथानी आर्मी मेडिकल कॉर्प्स यानी एएमसी में कमीशन प्राप्त कर लेफ्टिनेंट बन गई है। जिससे उनके पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। उनके क्षेत्र में जश्न का माहौल है। हर तरफ से उन्हें बधाइयां मिल रही है। बता दें कि वर्तमान में अपने परिवार के साथ कोटद्वार की ध्रुवपुर में रहती हैं।

श्वेता ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई भी कोटद्वार से ही प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने महाविद्यालय से स्नातक करने के बाद कोलकाता के कमांड हॉस्पिटल से 4 वर्षीय बीएससी का कोर्स किया है। अब 26 अप्रैल को मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में उन्होंने कमीशन प्राप्त कर लिया है। इसके बाद श्वेता बतौर लेफ्टिनेंट सैन्य चिकित्सालय कानपुर में नियुक्त हो गई है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
