देहरादून/खटीमा (उत्तराखंड)। अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष और कुमुद के प्रतिष्ठित साहित्यकार डॉ. जगदीश पंत कुमुद को उत्तराखंड के महामहिम राज्यपाल Gurmeet Singh ने साहित्य के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया।
साहित्य प्रेमियों और क्षेत्र के लोगों ने डॉ. पंत को इस सम्मान पर खुशी जताई और उन्हें बधाई दी।
सम्मान समारोह और उपलब्धियां
शनिवार को देहरादून में रेड एफएम द्वारा आयोजित “एक पहाड़ी ऐसा भी” कार्यक्रम में यह सम्मान प्रदान किया गया। डॉ. पंत कुमुद फार्मेसी अधिकारी के रूप में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चकरपुर, खटीमा में कार्यरत हैं और साहित्यिक गतिविधियों में लंबे समय से सक्रिय हैं।
क्षेत्र के लोगों ने दी बधाई
डॉ. पंत की इस उपलब्धि पर कई चिकित्सक, साहित्यिक मित्र और पूर्व विधायक ने उन्हें बधाई दी। इनमें डॉ. के. सी. पंत, डॉ. वी. पी. सिंह, डॉ. सिद्धेश्वर सिंह, वरुण अग्रवाल, महेन्द्र प्रताप पांडे नन्द, डॉ. रूप चंद्र शास्त्री, रामरतन यादव, दीपक फुलेरा, हिमांशु बिष्ट, हेमा परिहार, हरीश शर्मा, सौरभ पाण्डे और पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा शामिल हैं।
सभी ने डॉ. जगदीश पंत कुमुद की साहित्यिक सेवा की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बंदर ने दे दिया धक्का, छत से गिरी महिला
उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू
हल्द्वानी: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद
उत्तराखंड: दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात 
