- कुशरानी प्रधान पद पर पडे बराबर मत,पर्ची निकालकर हुआ फैसला।
गैरसैंण- विकासखंड गैरसैंण में प्रधान पद के चुनाव को लेकर कुशरानी ग्राम पंचायत की मतगणना में दोनों प्रत्याशियों ने बराबर मत प्राप्त किये, जिसके बाद निर्वाचन अधिकारी द्वारा पर्ची के माध्यम से नाम निकालकर प्रधान पद का फैसला किया गया।बच्चुवाबाण क्षेत्र की कुशरानी ग्राम पंचायत के प्रधान के चुनाव में गीता देवी और गुड्डी देवी को बराबर 108 मत प्राप्त हुए,इसके बाद ब्लॉक निर्वाचन अधिकारी जगदीश थमलियाल व उपजिलाधिकारी सेक्टर मजिस्ट्रेट अंकित राज की उपस्थिति में दोनों प्रत्याशियों के नाम की पर्ची डाली गई जिसमें गीता देवी के नाम की पर्ची निकली जिसे एक अतिरिक्त मत के रूप में जोड़ते हुए गीता देवी को विजयी घोषित किया गया.
निर्वाचन अधिकारी ने बताया की नियमावली 1944 के नियम 108 के तहत बराबर मत प्राप्त करने की स्थिति में मौके पर ही पर्ची के माध्यम से फैसला किया जाता है।इसके बाद जहां गीता देवी को प्रधान बनने की खुशी मिली तो वहीं गुड्डी देवी ने कहा कि उन्हें इस बात का कोई मलाल नहीं है,जनता ने मतदान के माध्यम से उन्हें भी अपना पूर्ण समर्थन दिया था,जिसके लिए वह भविष्य में भी सक्रियता के साथ गांव के विकास कार्यों में अपनी सहभागिता निभाती रहेंगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी 

