उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

गोपेश्वर। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित श्री हेमकुंड साहिब और लोकपाल तीर्थ के कपाट शनिवार 10 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के मौके पर सेना के बैंड, रागी जत्थे और 5 हजार से अधिक श्रद्धालु मौजूद रहे। इनमें पाकिस्तान के पेशावर से आया 40 सदस्यीय श्रद्धालुओं का जत्था भी शामिल था।

कपाट बंद होने के दौरान हेमकुंड घाटी ‘जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ के जयकारों से गूंज उठी। मौसम में बदलाव के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह बना रहा। इस साल हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खोले गए थे। यात्रा सीजन के दौरान करीब 3.80 लाख श्रद्धालुओं ने यहां पहुंचकर मत्था टेका।

गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि कपाट बंद होने के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पंजाब, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत कई जगहों से श्रद्धालु घांघरिया पहुंचे थे। विदेश से भी श्रद्धालु इस मौके पर शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट के लिए मिलेंगे पैसे, सीएम धामी की घोषणा पर कार्रवाई के निर्देश जारी

ट्रस्ट के सीईओ सरदार सेवा सिंह के मुताबिक, पाकिस्तान के पेशावर से जत्थेदार पापेंद्र सिंह के नेतृत्व में 40 श्रद्धालु पहुंचे थे। क्षेत्र में बर्फबारी की संभावना को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह था। शनिवार तड़के घांघरिया से श्रद्धालुओं के जत्थे हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुए।

कपाट बंद करने से पहले गुरुद्वारा परिसर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह सुखमणी साहिब का पाठ हुआ और इसके बाद शबद-कीर्तन किया गया। दोपहर 12:30 बजे यात्रा सीजन की अंतिम अरदास हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी

इसके बाद गुरु ग्रंथ साहिब को पंज प्यारों की अगुवाई में सेना के बैंड की धुनों के बीच दीवान हॉल से सचखंड साहिब में विराजमान किया गया। धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के बाद दोपहर 2 बजे हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें