सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को रायपुर विधानसभा क्षेत्र के नालापानी स्थित महाराणा प्रताप सामुदायिक भवन में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, स्वास्थ्य मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल और विधायक उमेश शर्मा काऊ शामिल हुए। शिविर के माध्यम से लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ देने के साथ स्वास्थ्य जांच और दूसरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने भी अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। स्वास्थ्य शिविर में 44 प्रकार की जांच की सुविधा दी गई। इससे स्थानीय लोगों को अपने क्षेत्र में ही स्वास्थ्य संबंधी जांच कराने का मौका मिला। शिविर के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बाजपुर में मौसम की मार से फसलें और बाग प्रभावित, सीएम धामी ने लिया जायजा धामी, आकलन के दिए निर्देश
Ad

शिविर में कृषि विभाग की ओर से लाभार्थियों को कृषि यंत्र और मशरूम मिनीकिट वितरित की गईं। वहीं बाल विकास विभाग ने महालक्ष्मी किट और किशोरी किट उपलब्ध कराईं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी

श्रम विभाग की ओर से 500 से अधिक श्रमिक परिवारों को पोषण, स्वच्छता और शिक्षा किट दी गईं। इन सुविधाओं का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविरों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं को सीधे जनता तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों में आने वाली जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर तय समय में समाधान किया जाए। इससे लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: प्रभु श्रीराम की बारात में शामिल होंगे सीएम धामी? समिति ने दिया न्योता, जानिए कब निकलेगी शोभायात्रा

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की कि वे ऐसे शिविरों में पहुंचकर कृषि, श्रम, बाल विकास और स्वास्थ्य समेत विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी लें और पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाएं।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह सहित जनप्रतिनिधि और जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें