- हल्द्वानी-प्रधान जी जीत गए और बाट दी मिठाई, फिर हुआ ये
हल्द्वानी। एचएन इंटर कॉलेज में मतगणना के दौरान एक रोचक वाकया सामने आया। चोरगलिया क्षेत्र के एक ग्राम प्रधान प्रत्याशी के समर्थक ने जल्दबाजी में मतगणना स्थल के बाहर खड़े साथियों को जीत की जानकारी दे दी। समर्थक खुशी से झूम उठे, गांव में भी फोन कर इस बात की जानकारी दे दी गई। एक-दूसरे को मिठाई तक खिला दी गई। कई समर्थक मिठाई लेकर प्रत्याशी के घर पहुंच गए और परिजनों को हल्द्वानी लाने की तैयारी करने लगे।
बाद में पता चला प्रधान प्रत्याशी 200 से अधिक वोट से चुनाव हार गए।समर्थकों ने बताया कि जल्दबाजी में एक समर्थक ने गलत सुन लिया, जिसकी वजह से यह गलतफहमी हुई।आधी रात से जश्न की तैयारी, बिना घोषणा के उत्सव एचएन इंटर कॉलेज में सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना के कुछ ही देर बाद प्रत्याशियों के समर्थकों ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया। प्रशासन की आधिकारिक घोषणा का भी इंतजार नहीं किया गया। एक विजयी प्रत्याशी राहुल ने बताया कि उनके समर्थकों ने रात दो बजे से जश्न की तैयारी शुरू कर दी थी।
बैंड और मिठाई का ऑर्डर पहले ही दे दिया था। प्रशासन ने दोपहर 12 बजे के बाद विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सौंपे। जीतने के बाद मोबाइल बंद हल्द्वानी ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव में जीत दर्ज करने वाले कुछ नेताओं के मोबाइल बंद हैं। वह कहां हैं, इसकी जानकारी नहीं है। जो नेता ब्लॉक प्रमुख बनने की तैयारी में जुटे हैं, विजय प्रत्याशियों से संपर्क नहीं हो पाने से उनकी बेचैनी बढ़ गई है

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट! उत्तराखंड में 14 से 17 अगस्त तक संभलकर रहें, कई जिलों में भारी बारिश
हल्द्वानी :CM धामी के निर्देश पर दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे का काम पूरा
नैनीताल : मंगोली-खुर्पाताल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, बच्चों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
खरगे के मंच के ‘शुद्धिकरण’ पर संसद में घमासान!… राज्यसभा में गरमाई हल्द्वानी की सियासत
उत्तराखंड : यहां पंखे से लटका हुआ मिला युवक का शव
उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने किया सावधान
उत्तराखंड: ग्राउंड में युवक का शव मिलने से हड़कंप, नहीं हो पाई शिनाख्त, पीएम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
टिहरी हाउस में बनेंगे 28 नए आवास, वाशी और हल्द्वानी की सरकारी संपत्तियों का भी होगा विकास
सऊदी अरब में फंसे टिहरी के इंद्रमणि नौटियाल की वापसी के लिए CM धामी ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र
नरेंद्र सिंह नेगी के जन्मदिन पर CM धामी का बड़ा ऐलान, उत्तराखंड की संस्कृति को लेकर कही ये बात 
