- 14 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पांच आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज।
खटीमा (ऊधमसिंह नगर)- खटीमा कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी भी नाबालिग बताए जा रहे हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
खटीमा विकासखंड के एक गांव निवासी 14 वर्षीय छात्रा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 13 अक्तूबर की रात वह मंदिर में हो रहे देवी जागरण में गई थी। वहां साथ पढ़ने वाला एक छात्र भी गया था। रात करीब 12 बजे वह और छात्र पुलिया पर बैठकर बातें कर रहे थे। आरोप है कि तभी वहां पांचों आरोपी आ धमके और दोनों के साथ गालीगलौज करने लगेे। विरोध करने पर उन्होंने दोनों के साथ मारपीट की। इसके बाद दोनों को जबदस्ती बाइक पर बैठाकर बगिया की ओर ले गए। वहां आरोपियों ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म किया। साथ ही घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पांचों आरोपी वहां से फरार हो गए।
घटना के बाद गुमसुम रहने लगी पीड़िता—
पीड़िता के पिता के अनुसार घटना के बाद उनकी पुत्री गुमसुम रहने लगी। पुत्री ने आपबीती बताई तो उनका परिवार मानसिक तनाव में आ गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध 137(2),70(2),74,115(2),351(2),352 बीएनएस,5(जी)6/7/8 ,पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। सीओ विमल रावत ने कहा कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनको शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू
हल्द्वानी: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद
उत्तराखंड: दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई 
