हल्द्वानी: मंडी चौकी क्षेत्र में तीन साल पहले हुई एक युवक की हत्या के मामले में न्यायालय ने चार आरोपितों को दोषमुक्त कर दिया है। हत्या के मामले में गंभीर रूप से घायल हुए युवक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था।
जानकारी के अनुसार रामपुर रोड स्थित डहरिया निवासी गोविंद गैड़ा ने 6 जुलाई 2022 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि हरीश बृजवासी ने उन्हें और उनके छोटे भाई नीरज को काठगोदाम की तरफ घूमने के बहाने कार में बैठाकर ले गया। इसके बाद मंडी बाइपास स्थित एक खाली प्लाट में ले जाकर नीरज पर हमला किया गया।
गोविंद के अनुसार, कुछ युवकों ने नीरज को लाठी-डंडों से पीटा और आरोपी मौके से फरार हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान नीरज की मौत हो गई। इसके बाद हरीश बृजवासी, मनीष सैनी, ललित मोहन नेगी और नीरज संभल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
कोर्ट में ट्रायल के दौरान मृतक परिवार के आरोप और गवाहों के बयानों में विरोधाभास, पुरानी रंजिश का प्रमाण न होना, पुलिस जांच में लापरवाही और सीसीटीवी में आरोपी के मौजूद न होने के सबूत सामने आने के कारण सभी आरोपित बरी कर दिए गए।
बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव राजन मेहरा ने बताया कि पुलिस ने डंडों की बरामदगी दिखाई…लेकिन मेमो तैयार नहीं किया। साथ ही पुलिस रिपोर्ट में आरोपी नीरज संभल का पता और पिता का नाम भी गलत दर्ज था।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बाजपुर में मौसम की मार से फसलें और बाग प्रभावित, सीएम धामी ने लिया जायजा धामी, आकलन के दिए निर्देश
उत्तराखंड में 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट के लिए मिलेंगे पैसे, सीएम धामी की घोषणा पर कार्रवाई के निर्देश जारी
उत्तराखंड: दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, देहरादून की जनशताब्दी समेत कई ट्रेनें रद्द
सीएम धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई, जानिए क्या उम्मीद जताई
नैनीताल : BYKE और स्कूटी दो दिन कैंची धाम में नो एंट्री, ट्रैफिक प्लान लागू
हल्द्वानी: प्रभु श्रीराम की बारात में शामिल होंगे सीएम धामी? समिति ने दिया न्योता, जानिए कब निकलेगी शोभायात्रा
उत्तराखंड: सनसनी: पत्नी को मौत के घाट उताराः गृह क्लेश के दौरान किया हमला, गर्दन व पीठ पर किए कई वार, पति फरार
हल्द्वानी में व्यापारियों के लिए सीएम धामी ने की 8 घोषणाएं, एक क्लिक में पढ़िए
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेगा जीएसटी विभाग, मंडी शुल्क पर भी होगा पुनर्विचार: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में नौकरी दिला रही धामी सरकार, 106 को मिल चुका रोजगार 

