हरिद्वार: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का परिवार आस्था और भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। धोनी की पत्नी साक्षी धोनी, उनकी मां, बहन और अन्य परिवारिक सदस्य शुक्रवार को देवभूमि हरिद्वार पहुंचे और पावन गंगा में डुबकी लगाई।
हरकी पैड़ी पर आयोजित इस निजी कार्यक्रम के दौरान परिवार ने पूरी श्रद्धा के साथ गंगा स्नान किया और पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया। यह यात्रा मुख्य रूप से छठ पर्व के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना के लिए की गई थी। नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि यह कार्यक्रम निजी था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

धोनी परिवार ने धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी का भी परिचय दिया। उन्होंने गरीबों और जरूरतमंदों को उपहार वितरित किए…जिसे स्थानीय लोगों ने सराहा। चूंकि कार्यक्रम निजी था…इसलिए परिवार की सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिसकर्मी भी तैनात रहे। धोनी परिवार की सादगी और आस्था भरे अंदाज ने हरिद्वार के श्रद्धालुओं और पर्यटकों का ध्यान खींचा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग
UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, नए MDR नियम को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ
उत्तराखंड में पहली बार फिल्म अवॉर्ड, 15 सितंबर से आवेदन शुरू; कलाकारों के लिए बड़ा मौका 
