उत्तराखंड: यहां वन विभाग ने दो अवैध मजारों को नोटिस देने के बाद ध्वस्त किया

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड
वन विभाग ने दो अवैध मजारों को नोटिस देने के बाद ध्वस्त किया

देहरादून: उधम सिंह नगर जिले में वन विभाग ने सरकारी भूमि पर बनाई गई दो अवैध मजारों को आज तड़के ध्वस्त कर दिया । वन विभाग ने ध्वस्तीकरण की कारवाई करने से दो माह पहले यहां नोटिस चस्पा किया था और भूमि संबंधी दस्तावेज भी दिखाने को कहा था।
डीएफओ हिमांशु बागड़ी ने जिला प्रशासन को अवगत कराया है कि किच्छा,सितारगंज वन क्षेत्र डोला और पुलभट्टा फॉरेस्ट रेंज में अवैध रूप से बनाई गई दो अवैध मजारों को हटा दिया गया है। उल्लेखनीय है कि इन दोनों अवैध रचनाओं के विषय में नोटिस जारी किए गए थे जिसका जवाब इनके खादिमों द्वारा दो माह तक नहीं दिए जाने के बाद इन्हें ध्वस्त करते हुए मलबा जंगल से हटा दिया गया है।
एडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि उक्त अवैध संरचनाओं के विषय में वन विभाग और जिला प्रशासन ने विचार विमर्श किया था जिसके बाद ये कानूनी प्रकिया अपनाई गई।
उल्लेखनीय हैं कि उत्तराखंड की धामी सरकार अभी तक ऐसी 577 अवैध संरचनाओं को ध्वस्त कर सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त कर चुकी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: प्रभु श्रीराम की बारात में शामिल होंगे सीएम धामी? समिति ने दिया न्योता, जानिए कब निकलेगी शोभायात्रा
Ad

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर) व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेगा जीएसटी विभाग, मंडी शुल्क पर भी होगा पुनर्विचार: मुख्यमंत्री धामी
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें