रामनगर: नैनीताल के रामनगर में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना घटी..जिसमें मात्र एक साल के मासूम सुमित की पानी से भरी बाल्टी में गिरने के कारण दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया और मोहल्ले के लोग भी आंसू रोक नहीं पाए।
जानकारी के अनुसार मृतक मासूम सुमित का परिवार मूलतः पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और रोजगार की तलाश में रामनगर आया हुआ था। परिवार वर्तमान में ग्राम छोई क्षेत्र में स्थित एक निर्माणाधीन मकान में रहकर मजदूरी करता है।
मासूम के पिता केसरी ने बताया कि मंगलवार सुबह सभी परिवारजन काम पर चले गए थे। घर पर केवल उसकी पत्नी और बड़ा बेटा मौजूद थे। पत्नी कपड़े धोने के लिए कोसी नदी गई थी और बड़े बेटे को छोटे बेटे सुमित की देखरेख की जिम्मेदारी दी थी। लेकिन बड़े बेटे के सो जाने के दौरान खेलते-खेलते सुमित बाल्टी में गिर गया। जब परिजन लौटे तो उन्होंने देखा कि सुमित पानी में डूबा हुआ है। आनन-फानन में उसे रामनगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक रिपोर्ट में यह हादसा माना जा रहा है। परिवार इस दुखद घटना से बुरी तरह टूट गया है। मोहल्ले के लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि मजदूरी करने आए इस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत
देहरादून : लिपिक और कनिष्ठ सहायक भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित 
