नैनीताल : (बड़ी खबर) जिले की तहसीलों में व्याप्त भ्रष्ट व्यवस्था की खुलने लगी पोल, एक और पटवारी निलंबित

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

भ्रष्टाचार के आरोप में पटवारी निलंबित

नैनीताल :जनपद नैनीताल के राजस्व उपनिरीक्षक, प्रकाश चन्द्र देवतल्ला, क्षेत्र रामगढ़ तहसील नैनीताल के विरुद्ध रिश्वत माँगने के आरोप में प्राप्त शिकायत एवं उपलब्ध कराए गए ऑडियो साक्ष्य की प्राथमिक जाँच में आरोप प्रथमदृष्टया सत्य प्रतीत होने पर, जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल द्वारा मंगलवार को उक्त पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS

राजस्व उप निरीक्षक प्रकाश चन्द्र देवतल्ला के विरुद्ध विभिन्न आरोप प्राप्त हुए जिसमें,तहसील नैनीताल में कार्यरत उक्त राजस्व उपनिरीक्षक का फेस बुक (सोशल मीडिया) मंच पर रिश्वत माँगने की वार्ता का ऑडियो सार्वजनिक रूप से प्रसारित हुआ है। जांचोपरान्त पाया गया कि उक्त ऑडियो में आवाज उक्त कार्मिक प्रकाश चन्द्र देवतल्ला, राजस्व उपनिरीक्षक, क्षेत्र रामगढ़ की ही है। राजस्व उपनिरीक्षक/ पटवारी प्रकाश देवतल्ला के द्वारा सरकारी काम काज में लापरवाही बरतने के सम्बन्ध एवं कार्य को बेवजह देरी करने तथा भूमि का खसरा देने के एवज में रू० 25,000/- से 50,000/- हजार की रिश्वत मांगने के आरोप हैं।
आदेश के क्रम में निलम्बन की अवधि में उक्त राजस्व उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र देवतल्ला, तहसील खनस्यूं में सम्बद्ध रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी, 75 फीसदी को मिलेगा दो साल का सेवा विस्तार, नियमित नौकरी का भी मिलेगा मौका

जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ने इस विषय को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए संबंधित कार्मिक के विरुद्ध विभागीय जाँच के आदेश भी निर्गत किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में जिला प्रशासन शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) की नीति पर कार्य कर रहा है तथा दोषी पाए जाने पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पूर्व सभासद एवं अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत दो गिरफ्तार

जनपद के समस्त कार्मिकों को भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने आचरण को पूर्णतः पारदर्शी एवं जनहितपरक रखें। साथ ही आमजन से यह अपील की जाती है कि यदि किसी भी सरकारी कर्मचारी द्वारा रिश्वत माँगी जाती है तो इसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन अथवा संबंधित प्राधिकरण व टॉल फ्री नंबर 1064 पर सूचना उपलब्ध करा सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें